Entertainment
‘चंदू चैंपियन’ के बाद फिर साथ आए Kartik Aaryan और Kabir Khan’s! इस हफ्ते शुरू करेंगे स्पोर्ट्स बायोपिक का आखिरी शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन जल्द ही मुंबई में कबीर खान की तजामुल इस्लाम पर आधारित स्पोर्ट्स बायोपिक की शूटिंग में शामिल होंगे। फिल्म अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
कार्तिक आर्यन एक बार फिर निर्देशक कबीर खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की आगामी तजामुल इस्लाम पर आधारित स्पोर्ट्स बायोपिक अब अपने अंतिम शूटिंग शेड्यूल में प्रवेश कर चुकी है। फिलहाल फिल्म का आधिकारिक शीर्षक घोषित नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग 11 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है। शुरुआती शूट बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के फोर्ट स्थित कार्यालय में किया गया, जिसके बाद टीम मुंबई के साकी नाका इलाके में लंबा शूटिंग शेड्यूल पूरा करेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन इस सप्ताह के मध्य तक फिल्म की टीम से जुड़ जाएंगे। उनका शूटिंग शेड्यूल पूरे महीने चलेगा और सितंबर की शुरुआत तक जारी रह सकता है। इस फिल्म में कार्तिक कथित तौर पर तजामुल इस्लाम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनकी खेल यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं।
और भी पढ़ें : ‘Alien Theater में नया अवतार…’ Akshay Kumar 23 अगस्त से शुरू करेंगे ‘समुक’ की Shooting, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल?
दो बार की विश्व चैंपियन की कहानी बड़े पर्दे पर
यह फिल्म तजामुल इस्लाम के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण सफर पर आधारित है। तजामुल दो बार की विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं और कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं।
फिल्म में उनके शुरुआती संघर्ष, खेल के प्रति समर्पण और विश्व चैंपियन बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। हालांकि, कहानी और अन्य किरदारों को लेकर निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

‘चंदू चैंपियन’ के बाद दूसरी बार साथ
यह फिल्म कार्तिक आर्यन और कबीर खान की दूसरी साझेदारी होगी। इससे पहले दोनों ने चंदू चैंपियन में साथ काम किया था, जिसमें कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। उस भूमिका के लिए अभिनेता ने कड़ी शारीरिक तैयारी की थी और उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई थी।
इसके बाद ‘भूल भुलैया 4’ पर होगा फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्पोर्ट्स बायोपिक की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन निर्देशक अनीस बज्मी के साथ ‘भूल भुलैया 4’ की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्माण अक्टूबर से शुरू हो सकता है।
