Sports
England में बेंच पर बैठे रहे Kuldeep Yadav, अब Yorkshire ने दिया बड़ा मौका… County Cricket में करेंगे नई शुरुआत
England ODI सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब Yorkshire के लिए One-Day Cup और County Championship में अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे Kuldeep Yadav।
भारत के अनुभवी लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर Kuldeep Yadav के लिए पिछले कुछ सप्ताह आसान नहीं रहे। England के खिलाफ हाल ही में खेली गई ODI सीरीज में उन्हें पूरी तरह बेंच पर बैठाया गया। तीन मैचों की पूरी सीरीज में भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया, जबकि कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे।
अब इसी निराशा के बीच Kuldeep Yadav के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंग्लैंड की प्रतिष्ठित Yorkshire County Cricket Club ने उन्हें विदेशी खिलाड़ी (Overseas Player) के रूप में अपने साथ जोड़ लिया है। यह करार उन्हें लगातार मैच खेलने और इंग्लिश परिस्थितियों में खुद को फिर से साबित करने का सुनहरा अवसर देगा।
31 वर्षीय Kuldeep Yadav सबसे पहले One-Day Cup के पांच मुकाबलों में Yorkshire की ओर से खेलेंगे। इसके बाद अगस्त में India की Sri Lanka टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। श्रीलंका दौरे के बाद वह सितंबर में फिर से इंग्लैंड लौटेंगे और County Championship के अंतिम चरण में Yorkshire की स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
England दौरे पर क्यों उठे थे सवाल?
England के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था। यहां तक कि आखिरी मुकाबले में Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी के बावजूद भी Kuldeep Yadav को मौका नहीं मिला। यह रणनीति भारत पर भारी पड़ी और टीम ने 50 ओवर में 387 रन लुटा दिए।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि इंग्लिश पिचों पर Kuldeep जैसे अनुभवी स्पिनर मैच का रुख बदल सकते थे। ऐसे में उन्हें लगातार बाहर रखना काफी चर्चा का विषय बना रहा।
और भी पढ़ें : Virat Kohli और Anushka Sharma का दिल जीतने वाला अंदाज़: Hotel Staff के लिए छोड़े handwritten notes
Yorkshire से जुड़कर क्या बोले Kuldeep?
Yorkshire से जुड़ने पर Kuldeep Yadav ने खुशी जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा,”मैं Yorkshire से जुड़कर बेहद खुश हूं। इस क्लब का इतिहास शानदार रहा है और इसका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मुझे हमेशा इंग्लैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना पसंद रहा है। टीम प्रबंधन से बातचीत के बाद मैं यहां खेलने को लेकर और भी उत्साहित हो गया हूं।”
Yorkshire को क्यों है Kuldeep से बड़ी उम्मीद?

Yorkshire के क्रिकेट महाप्रबंधक Gavin Hamilton ने कहा कि मौजूदा गर्मियों में इंग्लैंड की पिचें अपेक्षाकृत सूखी रही हैं, जिससे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो सकती है।
उन्होंने कहा कि Kuldeep Yadav अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन टीम को नई मजबूती देगी। उनके अनुभव का फायदा क्लब को सीजन के निर्णायक मुकाबलों में मिलेगा।
भारत के लिए भी अहम होगी यह तैयारी
Yorkshire के साथ खेलने से Kuldeep Yadav को लगातार मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी लय बरकरार रहेगी। यही अनुभव आगामी Sri Lanka टेस्ट सीरीज और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
England दौरे पर मिले निराशाजनक अनुभव के बाद अब Yorkshire में शानदार प्रदर्शन करके Kuldeep Yadav के पास चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को मजबूत संदेश देने का बेहतरीन मौका होगा।
