Bollywood
‘Main Vaapas Aaunga’ का नया गाना ‘Kya Kamaal Hai’ release , Diljit Dosanjh ने शरणार्थियों को दी भावुक श्रद्धांजलि
इम्तियाज़ अली की फिल्म के एंड-क्रेडिट सॉन्ग ने जीता दिल, ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल के साथ दिलजीत दोसांझ की खास पेशकश
इम्तियाज़ अली की अपकमिंग फिल्म Main Vaapas Aaunga को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म रिलीज से पहले अब मेकर्स ने इसका खास एंड-क्रेडिट सॉन्ग Kya Kamaal Hai रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।
यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि उन लाखों शरणार्थियों और विस्थापित लोगों को समर्पित है जिन्हें युद्ध, हिंसा और नफरत की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा। गाने में दर्द, उम्मीद और इंसानी जज़्बे को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है।
इस खास गाने को दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। बताया जा रहा है कि दिलजीत ने अपने व्यस्त AURA Tour के बीच समय निकालकर इस वीडियो की शूटिंग की, क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब था।
Kya Kamaal Hai में एक बार फिर इम्तियाज़ अली, ए.आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की शानदार तिकड़ी देखने को मिली है। इससे पहले भी ये टीम कई यादगार गाने और फिल्में दे चुकी है, और इस बार भी उन्होंने संगीत के जरिए एक गहरा संदेश देने की कोशिश की है।
इम्तियाज़ अली ने गाने को लेकर भावुक बयान भी दिया। उन्होंने कहा,
“अगर मुझे मौत और अपना घर छोड़ने में से कोई एक चुनना होता, तो मैं मौत चुनता। लेकिन दुर्भाग्य से मेरे पास ऐसा कोई विकल्प नहीं था।”
और भी पढ़ें : ‘director अकेले कुछ नहीं करता’: Bollywood विवादों के बीच Imtiaz Ali ने दी बड़ी सीख
उन्होंने बताया कि यह लाइन वीडियो में दिखाए गए एक शरणार्थी की है और यही इस गाने की आत्मा भी है। इम्तियाज़ के मुताबिक, आज की दुनिया में पलायन और विस्थापन सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि Main Vaapas Aaunga की कहानी भी बंटवारे और उससे जुड़े दर्द की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऐसे में Kya Kamaal Hai उन लोगों के लिए उम्मीद और हिम्मत का प्रतीक है जो कठिन परिस्थितियों में भी जीने की ताकत जुटाते हैं।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इम्तियाज़ अली की फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी प्यार, जुदाई और भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी।
Main Vaapas Aaunga 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
