Entertainment
40 साल की Mouni Roy बनीं 39 साल के Varun Dhawan की मां! ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ पर sociel media में मचा शोर
David Dhawan की नई कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर आते ही Mouni Roy और Varun Dhawan की ऑनस्क्रीन ‘मां-बेटे’ वाली केमिस्ट्री चर्चा में आ गई।
बॉलीवुड निर्देशक David Dhawan एक बार फिर अपनी ट्रेडमार्क कॉमेडी और फुल ऑन कन्फ्यूजन के साथ लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि Mouni Roy और Varun Dhawan का रिश्ता आ गया है। वजह यह है कि 40 वर्षीय Mouni Roy फिल्म में 39 वर्षीय Varun Dhawan की “फेक मां” का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
ट्रेलर देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस अनोखी कास्टिंग पर जमकर मजे लेने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने लिखा,
“Varun Dhawan 39 साल के हैं और Mouni Roy 40 की, लेकिन फिल्म में Mouni उनकी मां बनी हैं। David Dhawan का कॉमेडी लेवल अलग ही है।”
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फिल्म में Jimmy Shergill शायद Mouni Roy के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आ सकते हैं, जिससे कहानी में और ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा होगा।
David Dhawan की पुरानी शैली की वापसी
‘Coolie No.1’, ‘Hero No.1’, ‘Partner’ और ‘Mujhse Shaadi Karogi’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वाले David Dhawan इस बार भी फैमिली एंटरटेनमेंट और गड़बड़झाले से भरी कहानी लेकर आए हैं।
फिल्म में Varun Dhawan, Pooja Hegde, Mrunal Thakur और Mouni Roy मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा Jimmy Shergill, Chunky Panday, Rakesh Bedi, Rajesh Kumar और Ali Asgar भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
“फिल्म में है पूरा मनोरंजन”
फिल्म को लेकर David Dhawan ने कहा कि दर्शकों को हंसाना आज भी उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देता है।
और भी पढ़ें : Kantara Controversy और FWICE Ban के बीच Ranveer Singh पहुँचे Chamundeshwari Temple माफी की कोशिश या मन की शांति?
उन्होंने कहा,
“इस फिल्म में फैमिली एंटरटेनमेंट के सारे मसाले हैं — कॉमेडी, म्यूजिक, रोमांस और पूरा कन्फ्यूजन।”
फिल्म के निर्माता Ramesh Taurani ने भी इसे एक “फुल पैसा वसूल एंटरटेनर” बताया है।

ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता
हालांकि सोशल मीडिया पर Mouni Roy के किरदार को लेकर मजेदार बहस चल रही है, लेकिन इससे फिल्म को जबरदस्त चर्चा भी मिल रही है।
कई लोग मान रहे हैं कि David Dhawan अपनी पुरानी स्टाइल वाली कॉमिक फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को यह “कॉमिक फैमिली ड्रामा” कितना पसंद आता है।
