Tech
OnePlus 15 का गेमिंग रिव्यू iPhone 17 Pro Max को दी कड़ी टक्कर लॉन्च से पहले खुलासा
स्नैपड्रैगन 8 एलाइट Gen 5 प्रोसेसर से लैस OnePlus 15 ने गीकबेंच और 3DMark टेस्ट में दिखाया दम
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पिछले साल के OnePlus 13 का सक्सेसर होगा। कंपनी ने हाल ही में भारत में आयोजित Qualcomm स्नैपड्रैगन समिट के दौरान इस फोन की झलक दिखाई थी। लॉन्च से पहले ही इसके गेमिंग परफॉर्मेंस की झलक एक लोकप्रिय यूट्यूबर ने दुनिया के सामने रख दी है।
और भी पढ़ें : POCO X7 5G का पहला इम्प्रेशन जानें कैसा है डिजाइनर फोन दमदार परफॉर्मेंस और बड़े डिस्प्ले के साथ
गीकबेंच और GPU टेस्ट में प्रदर्शन
टेक क्रिएटर Geekerwan ने YouTube पर OnePlus 15 का गेमिंग रिव्यू शेयर किया। इसमें फोन के Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC को गीकबेंच 6 CPU टेस्ट और 3DMark GPU टेस्ट पर परखा गया।
- मल्टी-कोर टेस्ट में OnePlus 15 ने 12,352 अंक हासिल किए।
- सिंगल-कोर टेस्ट में इसे 3,836 अंक मिले।
तुलना करें तो, Apple iPhone 17 Pro Max के A19 Pro चिप ने मल्टी-कोर में 11,054 अंक पाए, जबकि सिंगल-कोर में 4,019 अंक के साथ बढ़त बनाई।

GPU टेस्ट में iPhone से आगे
3DMark Steel Nomad Light GPU टेस्ट में OnePlus 15 ने 3,143 अंक हासिल किए। वहीं iPhone 17 Pro Max को 3,004 अंक मिले। हालांकि, MediaTek Dimensity 9500 चिप सबसे आगे रहा और 3,386 अंक हासिल किए।
गेमिंग परफॉर्मेंस
यूट्यूबर ने Honkai: Star Rail, Garena Delta Force, और League of Legends Mobile जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स पर इसका परीक्षण किया। OnePlus 15 ने 60fps पर सभी गेम आसानी से रन किए। फोन की 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ने गेमिंग अनुभव को और स्मूद बना दिया।
भारतीय यूजर्स की उम्मीदें
भारत में गेमिंग स्मार्टफोन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। OnePlus 15, अपने दमदार हार्डवेयर और किफायती फ्लैगशिप पोजिशनिंग के चलते भारतीय गेमर्स के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। माना जा रहा है कि इसका मुकाबला सीधे तौर पर iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S25 Ultra से होगा।
