Connect with us

Bollywood

प्रभास की ‘द राजा साब’ ट्रेलर ने मचाई धूम, हॉरर कॉमेडी बन रही ब्लॉकबस्टर का नया फॉर्मूला?

9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म, सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Published

on

प्रभास की ‘द राजा साब’ ट्रेलर ने मचाई धूम – हॉरर कॉमेडी की ब्लॉकबस्टर एंट्री
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ – हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण, ट्रेलर को मिला धमाकेदार रिस्पॉन्स

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) को लेकर सुर्खियों में हैं। 29 सितंबर को रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हॉरर और कॉमेडी का यह अनोखा मिश्रण दर्शकों को बेहद भा रहा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक हो सकती है।

ट्रेलर ने जीता दिल

3 मिनट 30 सेकंड का ट्रेलर दर्शकों को शुरुआत से ही रोमांचित कर देता है। जैसे डायलॉग और रहस्यमयी विज़ुअल्स तुरंत ध्यान खींचते हैं। चार परछाइयों के बीच खड़े प्रभास का रॉयल लुक, और मगरमच्छ वाला सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने लिखा – “Prabhas की रॉयल चार्म + Sanjay Dutt का पावरफुल स्वैग… और ऊपर से हॉरर कॉमेडी का यूनिक ब्लेंड।”
दूसरे ने कहा – “Mirchi के बाद प्रभास की लाइट हार्टेड स्क्रीन प्रेज़ेंस देखना सोने पे सुहागा है।”

फिल्म की रिलीज़ और स्टार कास्ट

यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल फेस्टिवल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज होने वाली इस फिल्म का तमिल वर्ज़न एक दिन बाद आएगा, क्योंकि उसी दिन थलपति विजय की फिल्म जना नायकन रिलीज हो रही है।

फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है और इसे टी.जी. विश्व प्रसादकृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
स्टार कास्ट में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मलविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार और जरीना वहाब शामिल हैं।

28 09 2025 rajasaabtrailer 24062963


कहानी की झलक

IMDb के अनुसार फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो अपनी पुश्तैनी जायदाद पाना चाहता है ताकि आर्थिक तंगी से निकल सके। यह सफर उसे अपने राजसी गौरव और विद्रोही स्वभाव दोनों को अपनाने पर मजबूर करता है, और आखिरकार वह राजा साब बनकर अपनी विरासत को नई पहचान देता है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल ने X (Twitter) पर लिखा – “यह अब तक की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, पैमाने और भव्यता के लिहाज से। प्रभास लंबे समय बाद एक मज़ेदार और चिल्ड-आउट रोल में लौटे हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।”

हॉरर-कॉमेडी का बढ़ता ट्रेंड

भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी धीरे-धीरे हिट फॉर्मूला बनता जा रहा है। जहां बॉलीवुड में ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों ने सफलता पाई, वहीं साउथ में अब प्रभास इस जॉनर को नई ऊँचाई देने वाले हैं। ‘द राजा साब’ की रिलीज़ पोंगल जैसे बड़े त्योहार पर होने से बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की उम्मीद है।
For more Update http://www.dainikdiary.in