Entertainment
लगता था किसी newcomer के साथ काम कर रहा हूं…’ Rajkumar Hirani ने खोला Shah Rukh Khan का ‘Dunki’ वाला सीक्रेट
फिल्ममेकर Rajkumar Hirani ने खुलासा किया कि Dunki की शूटिंग के दौरान Shah Rukh Khan रोज़ अपने रिहर्सल रिकॉर्ड करके उन्हें भेजते थे, जिसने उन्हें हैरान कर दिया।
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक Rajkumar Hirani ने हाल ही में सुपरस्टार Shah Rukh Khan की मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। Hirani ने बताया कि Dunki की शूटिंग के दौरान Shah Rukh Khan हर दिन अपने सीन की रिहर्सल मोबाइल पर रिकॉर्ड करते थे और उन्हें समीक्षा के लिए भेजते थे।
Hirani के मुताबिक, यह आदत उन्हें इतनी खास लगी कि एक पल के लिए ऐसा महसूस हुआ जैसे वह किसी नए कलाकार के साथ काम कर रहे हों।
उन्होंने कहा,
“वो हर दिन अपने शूटिंग रिहर्सल फोन पर रिकॉर्ड करके मुझे भेजते थे। मुझे लगता था जैसे मैं किसी newcomer के साथ काम कर रहा हूं।”
यह बयान तब सामने आया जब Hirani से पुराने और नए कलाकारों के बीच काम करने के तरीके और धैर्य के फर्क पर सवाल पूछा गया।
और भी पढ़ें : ‘Underworld connections बहुत थे…’ Kamal Haasan ने क्यों छोड़ा था Bollywood? सालों बाद किया बड़ा खुलासा
“यह पुरानी या नई पीढ़ी की बात नहीं”
Rajkumar Hirani ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि पुराने कलाकार ज्यादा समर्पित होते हैं और नए कलाकार कम। उन्होंने साफ कहा कि यह पूरी तरह व्यक्ति की सोच और उसके काम के प्रति रवैये पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा,
“यह लड़ाई old generation और new generation की नहीं है, यह individual attitude की बात है।”
Hirani ने उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने Aamir Khan, Sanjay Dutt और Arshad Warsi जैसे कलाकारों के साथ काम किया है और सभी अपने काम को लेकर बेहद गंभीर और समर्पित रहे हैं।
Ranbir और Vicky की भी तारीफ

सिर्फ Shah Rukh ही नहीं, Hirani ने Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal की मेहनत की भी जमकर तारीफ की।
उन्होंने बताया कि Ranbir सुबह 3 बजे मेकअप के लिए सेट पर पहुंच जाते थे, जबकि Vicky उनके साथ बैठकर घंटों काम पर चर्चा करते थे।
Hirani ने कहा कि इन कलाकारों की dedication साबित करती है कि मेहनत और अनुशासन उम्र या पीढ़ी पर नहीं, बल्कि इंसान की सोच पर निर्भर करता है।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इंडस्ट्री में ऐसे कलाकार भी हैं जो सेट पर थकान और शिकायतों में ज्यादा समय बिताते हैं, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
फिलहाल Hirani का यह बयान सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है और Shah Rukh Khan के फैंस इसे उनके professionalism का सबसे बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।
