Connect with us

Sports

Pant साहब ने दिमाग लगाया और इतिहास बन गया रोहित शर्मा ने बताया T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा – किस तरह ऋषभ पंत की चतुराई ने साउथ अफ्रीका की लय तोड़ी और भारत को जिताया वर्ल्ड कप

Published

on

रोहित शर्मा ने किया खुलासा – ऋषभ पंत की चाल ने वर्ल्ड कप फाइनल का रुख पलटा
रोहित शर्मा ने किया खुलासा – ऋषभ पंत की चाल ने वर्ल्ड कप फाइनल का रुख पलटा

T20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की उस रात को भला कोई भारतीय क्रिकेट फैन कैसे भूल सकता है? लेकिन उस ऐतिहासिक जीत के पीछे एक छोटी सी चाल भी छिपी थी, जो अब सामने आई है। और इस चाल के मास्टरमाइंड थे – ऋषभ पंत।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पंत ने मैदान पर ही ‘दिमाग से खेल’ दिखाया और मैच का मोमेंटम बदल दिया।

जब साउथ अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे, तभी अचानक पंत गिर पड़े। मुझे लगा उनकी घुटने की पुरानी चोट उभर आई है, लेकिन असल में वो बस खेल को थोड़ी देर रोकना चाहते थे। पेस बहुत तेज था बल्लेबाजों को लय मिल रही थी – और पंत ने वही लय तोड़ दी। – रोहित शर्मा

पंत ने अपना घुटना टेप करवाने का बहाना बनाया, फिजियो मैदान में आया, और इस दौरान खेल कुछ मिनटों के लिए रुक गया। सामने क्रीज़ पर खड़े थे हेनरिक क्लासेन जो उस समय तक शानदार लय में थे। लेकिन इस छोटे से ब्रेक के बाद सब कुछ बदल गया।

रोहित शर्मा ने किया खुलासा – ऋषभ पंत की चाल ने वर्ल्ड कप फाइनल का रुख पलटा



उसके बाद हार्दिक पंड्या ने गेंदबाज़ी की और क्लासेन को आउट कर दिया। वहीं से मैच पलटा रोहित ने बताया।

ऋषभ पंत एक विकेटकीपर ही नहीं, मैच की दिशा बदलने वाला खिलाड़ी

भले ही ये एक छोटी सी रणनीति लगी हो, लेकिन बड़े मुकाबलों में छोटी-छोटी चालें ही बड़ी जीतें दिलाती हैं। रोहित ने खुद माना कि उन्होंने पंत की उस हरकत को पहले गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में समझ आया कि ये एक सोची-समझी रणनीति थी।

कप्तान का भरोसा, टीम की एकजुटता

रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि इस जीत में हर खिलाड़ी ने अपना रोल निभाया, लेकिन पंत का यह ब्रेन मूव शायद सबसे अहम साबित हुआ। भारत की ये जीत सिर्फ बल्ले और गेंद से नहीं, बल्कि दिमाग और संयम से भी आई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *