Entertainment
“आज के Star Kids पर ज्यादा दबाव है”: Saif Ali Khan ने Sara और Ibrahim को लेकर कही बड़ी बात
Saif Ali Khan बोले- “मैं इसलिए टिक पाया क्योंकि उस समय लोग ज्यादा forgiving थे”, आज के दौर को बताया बेहद tough
Bollywood अभिनेता Saif Ali Khan ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष और आज के स्टार किड्स पर बढ़ते दबाव को लेकर खुलकर बात की। तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्मों में सक्रिय Saif ने कहा कि जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तब का दौर आज की तुलना में काफी अलग और आसान था।
एक इंटरव्यू में Saif ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उनका करियर बिल्कुल smooth नहीं था। उन्होंने कहा कि वह इसलिए इंडस्ट्री में टिक पाए क्योंकि उस समय कई फिल्में ऐसी थीं जिन्हें दूसरे अभिनेता करना ही नहीं चाहते थे।
Saif ने कहा, “मैं इसलिए survive कर गया क्योंकि एक लंबा समय ऐसा था जब कोई उन फिल्मों को नहीं करना चाहता था जो मैं कर रहा था। ऐसा नहीं था कि मुझे लगातार सबसे बेहतरीन फिल्में मिल रही थीं। उस समय लोग ज्यादा forgiving थे।”
उन्होंने बताया कि Yash Chopra की फिल्म से उन्हें बड़ा मौका मिला था, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चली और उसके बाद उनके करियर में slump आ गया। हालांकि ‘Yeh Dillagi’ और ‘Main Khiladi Tu Anari’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दोबारा पहचान दिलाई।
Saif ने यह भी माना कि आज के actors, खासकर star kids, को पहले से कहीं ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है। उन्होंने अपने बच्चों Sara Ali Khan और Ibrahim Ali Khan का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर चीज पर लोगों की नजर रहती है और audience पहले की तरह माफ करने वाली नहीं रही।
उन्होंने कहा, “आज का समय बिल्कुल अलग है। अब आपको बहुत ज्यादा prepared होना पड़ता है। हर performance, हर appearance और हर choice को judge किया जाता है। हमारे समय में चीजें थोड़ी आसान थीं।”
और भी पढ़ें : ‘90s वाला जादू इस बार नहीं चला!’ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने क्यों किया दर्शकों को निराश?
Saif ने Hrithik Roshan का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ actors पहले से ही अपने debut के लिए बहुत तैयारी करते थे, लेकिन अब पूरी industry का approach ही बदल चुका है।

अपने बच्चों को दी जाने वाली सलाह पर Saif ने कहा कि वह Sara और Ibrahim को हमेशा तैयारी पर ध्यान देने के लिए कहते हैं, लेकिन कम उम्र में बड़े पर्दे का आकर्षण इतना ज्यादा होता है कि कई बार लोग खुद को पहले ही तैयार मान लेते हैं।
उन्होंने कहा, “यह बहुत tough phase है। सफलता के लिए सिर्फ मेहनत नहीं, किस्मत और सही समय भी जरूरी होता है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो Saif Ali Khan हाल ही में ‘Kartavya’ में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और critics दोनों ने सराहा।
