Bollywood
“पत्नी में मां की छवि ढूंढते हैं Salman”: आखिर क्यों अब तक कुंवारे हैं Salman Khan? पिता Salim Khan ने बताई वजह
सलमान खान की शादी को लेकर सालों से उठते सवालों पर सलीम खान का पुराना बयान फिर चर्चा में, बोले- “वो पत्नी से मां जैसी उम्मीद रखते हैं।”
बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके “अकेले और अकेलापन” वाले पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। हालांकि बाद में सलमान ने साफ किया कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे, लेकिन इस पूरे मामले के बीच उनकी शादी को लेकर पुरानी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
दरअसल, सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की। इसी सवाल का जवाब कभी उनके पिता और मशहूर लेखक Salim Khan ने दिया था, जो अब फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया था कि सलमान की सोच में एक बड़ा विरोधाभास है। उन्होंने कहा था कि सलमान अक्सर उन्हीं महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं, जिनके साथ वे काम करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की सफल और महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियां उन्हें पसंद आती हैं, लेकिन शादी के बाद वह उनसे पारंपरिक घरेलू जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद करने लगते हैं।
सलीम खान ने कहा था कि सलमान अपनी पार्टनर में अपनी मां Salma Khan जैसी छवि ढूंढते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी बच्चों का ध्यान रखे, घर संभाले, खाना बनाए और परिवार को प्राथमिकता दे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं के लिए ऐसा करना आसान नहीं होता।
उन्होंने यह भी कहा कि यही वजह है कि सलमान के रिश्ते आगे बढ़ने के बावजूद शादी तक नहीं पहुंच पाते। सलीम खान के मुताबिक, “अगर कोई लड़की अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती है, तो उससे यह उम्मीद करना कि वह सब छोड़कर केवल घर संभाले, संभव नहीं है।”
और भी पढ़ें : Alia Bhatt और Sharvari India’s Got Latent Season 2 में? Leaked Photo ने मचाई धूम Fans बोले AI है या Real!
हाल ही में Salman Khan ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “अकेले रहना एक चुनाव हो सकता है, लेकिन अकेलापन तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।” इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार और समर्थन दिया।

बाद में सलमान ने सफाई देते हुए कहा कि वह खुद को अकेला नहीं मानते। उन्होंने लिखा कि उनके पास एक बड़ा परिवार, दोस्त और फैंस का प्यार है, इसलिए वह कभी अकेले नहीं हो सकते।
सलमान खान की शादी का सवाल पिछले कई दशकों से बॉलीवुड का सबसे चर्चित सवाल बना हुआ है। हालांकि अब तक अभिनेता ने शादी को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है, लेकिन उनके पिता का यह बयान एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
