Sports
“Rajasthan Royals छोड़ना सबसे बड़ा जोखिम था…” Sanju Samson का बड़ा खुलासा, CSK में शुरुआती नाकामी के बाद कैसे बदली किस्मत?
11 साल तक Rajasthan Royals का हिस्सा रहे Sanju Samson ने बताया कि टीम छोड़ने का फैसला आसान नहीं था। Chennai Super Kings में शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्हें मिले भरोसे ने उनका करियर नई दिशा दी।
करीब 11 वर्षों तक Rajasthan Royals का चेहरा रहे Sanju Samson ने पहली बार खुलकर बताया है कि फ्रेंचाइज़ी छोड़ने का फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा जोखिम था। IPL 2026 से पहले हुए हाई-प्रोफाइल ट्रेड में Samson ने Chennai Super Kings (CSK) का दामन थामा और इसके बदले Ravindra Jadeja तथा Sam Curran राजस्थान टीम में शामिल हुए।
इस बड़े फैसले पर बात करते हुए Sanju Samson ने कहा कि जब उन्होंने अपनी भावनाएं फ्रेंचाइज़ी के सामने रख दीं, तब वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा था।
उन्होंने कहा,“Rajasthan Royals छोड़ना बहुत बड़ा जोखिम था। एक बार जब आप फ्रेंचाइज़ी को अपना फैसला बता देते हैं, तो फिर पीछे लौटने का विकल्प नहीं रहता। यह भी हो सकता था कि मैं ऐसी टीम में पहुंच जाऊं जहां खेलना न चाहूं या फिर ऑक्शन में जाना पड़े।”
परिवार से कई हफ्तों तक हुई चर्चा
Samson ने बताया कि Rajasthan Royals छोड़ने का फैसला अचानक नहीं लिया गया था। उन्होंने इस विषय पर अपने परिवार और पत्नी के साथ कई हफ्तों तक चर्चा की।
उनके मुताबिक, परिवार लगातार पूछ रहा था कि कहीं यह भावनाओं में लिया गया फैसला तो नहीं। लेकिन लंबी बातचीत के बाद उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा खुद पर भरोसा रखते हैं और जरूरत पड़ने पर “शून्य से नई शुरुआत” करने के लिए तैयार रहते हैं।
Chepauk को लेकर मिली थी चेतावनी
जब CSK में जाने की बात सामने आई तो कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि Chepauk Stadium की धीमी पिच उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के अनुकूल नहीं होगी।
Samson ने स्वीकार किया कि यह बात उनके दिमाग में आई थी, लेकिन उन्होंने खुद को चुनौती देने का फैसला किया।
उन्होंने कहा,“मैंने खुद से कहा कि अब मेरी उम्र 30 साल है। बाहर जाओ और खुद अपना रास्ता बनाओ। इसी सोच के साथ मैंने IPL 2026 खेला और मुझे अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस हुई।”
और भी पढ़ें : Virat Kohli और Anushka Sharma का दिल जीतने वाला अंदाज़: Hotel Staff के लिए छोड़े handwritten notes
CSK में शुरुआत रही बेहद मुश्किल
Chennai Super Kings के लिए Samson की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले तीन मुकाबलों में न तो उनके बल्ले से रन निकले और न ही टीम जीत दर्ज कर सकी।
इसके बावजूद उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने उन पर अपना भरोसा बिल्कुल भी कम नहीं किया।
उन्होंने कहा,“T20 क्रिकेट में असफलता खेल का हिस्सा है। जब मैं लगातार तीन मैचों में फ्लॉप हुआ तो कोच, कप्तान और Mahi bhai की उम्मीदें मुझे महसूस हो रही थीं। लेकिन टीम का भरोसा एक प्रतिशत भी कम नहीं हुआ। यही चीज मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती थी।”
नेट्स में मेहनत का मिला इनाम

Samson ने बताया कि खराब शुरुआत के बाद उन्होंने नेट्स में अतिरिक्त मेहनत की और अपने खेल पर पूरा ध्यान दिया। इस बार उन्होंने जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और अनुभव का सहारा लिया।
उनके अनुसार, CSK के ड्रेसिंग रूम का माहौल और खिलाड़ियों का विश्वास ही वह सबसे बड़ा कारण बना, जिसकी बदौलत वह दबाव से बाहर निकल सके।
IPL इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में शामिल रहे Samson
IPL 2026 से पहले हुए इस ट्रेड को लीग के सबसे चर्चित खिलाड़ी एक्सचेंज में गिना गया। Sanju Samson करीब ₹18 करोड़ की कीमत पर CSK पहुंचे, जबकि Ravindra Jadeja की फीस संशोधित होकर ₹14 करोड़ हुई और Sam Curran की फीस ₹2.4 करोड़ बरकरार रही।
Rajasthan Royals के लिए Samson ने 2021 से 2025 तक कप्तानी की और IPL 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। अपने IPL करियर में वह 4500 से अधिक रन बना चुके हैं और लीग के सबसे भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
