Connect with us

Tennis

Serena Williams की शानदार वापसी, 4 साल बाद कोर्ट पर जीता मैच, बेटियों को ज्यादा रुचि खिलौनों और डिनर में

44 साल की उम्र में Serena ने Queen’s Club में दर्ज की जीत, लेकिन घर पर Olympia और Adira की priorities कुछ और ही रहीं

Published

on

Serena Williams Makes Winning Comeback at Queen’s Club After 4 Years
44 साल की उम्र में Serena Williams की कोर्ट पर शानदार वापसी, Queen’s Club में जीता डबल्स मैच

Tennis की दुनिया की सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल Serena Williams ने एक बार फिर कोर्ट पर वापसी कर सबको चौंका दिया। 44 साल की उम्र में उन्होंने London के Queen’s Club में हुए HSBC Championship doubles match में शानदार जीत दर्ज की।

करीब 4 साल बाद यह उनका पहला professional match था, जिसमें उन्होंने अपनी partner Victoria Mboko के साथ मिलकर Nicole Melichar-Martinez और Erin Routliffe की जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया।

स्टेडियम में मौजूद हजारों fans के बीच Serena के पति Alexis Ohanian और उनकी दो बेटियां Olympia और Adira भी मौजूद थीं। लेकिन मैच के बाद Serena ने मजाकिया अंदाज में बताया कि घर में उनका comeback उतना बड़ा मुद्दा नहीं बना।

“Adira तो बस toy store जाना चाहती थी और Olympia बस यह जानना चाहती थी कि dinner में क्या है,” Serena ने मुस्कुराते हुए कहा।

और भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 Final का टिकट सुनकर उड़ जाएंगे होश! एक भारतीय की 20 महीने की सैलरी से भी ज्यादा खर्च

23 Grand Slam titles जीत चुकी Serena Williams ने कुछ साल पहले tennis से दूरी बना ली थी, लेकिन उन्होंने बाद में बताया कि वह खेल को बहुत मिस करती थीं। खासकर अपनी बेटियों की वजह से उन्होंने वापसी का फैसला लिया।

उन्होंने कहा था, “मैं चाहती हूं कि मेरी बेटियां मुझे खेलते हुए देखें। यही मेरे comeback की सबसे बड़ी वजह है।”

Serena Williams Makes Winning Comeback at Queen’s Club After 4 Years


Match के दौरान शुरुआत में Serena थोड़ी nervous नजर आईं और एक आसान volley miss भी कर बैठीं, जिससे crowd में हल्की हलचल हुई। लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने पुराने अंदाज में वापसी करते हुए शानदार winners लगाए और मैच पर पकड़ बना ली।

Match के बाद Serena ने अपनी doubles partner Victoria Mboko की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “उसने बहुत अच्छा खेला, बड़े points पर टीम को संभाला। हमारे बीच chemistry बहुत natural लगी।”

Queen’s Club में यह Serena का पहला appearance था, जिसे उन्होंने एक special moment बताया।

उन्होंने कहा, “यह जगह बहुत iconic है। यहां खेलना मेरे लिए बहुत special है।”

Serena ने अपने performance पर मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर मुझे rating देनी हो तो शायद C-minus दूंगी।”

उनकी यह वापसी न सिर्फ tennis fans के लिए एक emotional moment रही, बल्कि यह भी दिखाया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है—अगर जुनून हो तो खेल कभी नहीं छोड़ता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *