Football,
सेविला क्लब पर संकट: Sergio Ramos खरीद सकते हैं अपनी ही टीम, 15 अप्रैल को बड़ा फैसला
€450 मिलियन की डील पर चर्चा, कर्ज और घाटे से जूझ रहे क्लब की किस्मत बदल सकते हैं रामोस
स्पेन का मशहूर फुटबॉल क्लब सेविला एफसी इन दिनों गहरे आर्थिक और प्रबंधन संकट से गुजर रहा है। मैदान पर खराब प्रदर्शन के साथ-साथ क्लब की वित्तीय स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में अब क्लब की दिशा और भविष्य एक अहम बैठक पर टिका है, जो 15 अप्रैल को होने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब के दिग्गज खिलाड़ी सर्जियो रामोस अपनी बचपन की टीम को खरीदने की तैयारी में हैं। Sergio Ramos के प्रतिनिधियों और मौजूदा शेयरधारकों के बीच यह अहम बैठक संभावित टेकओवर को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है।
और भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल, Aminul Islam Bulbul हटाए गए, Tamim Iqbal बने अंतरिम अध्यक्ष
खबरों के अनुसार, रामोस ने अपनी निवेश कंपनी Five Eleven Capital के जरिए करीब €450 मिलियन (लगभग 4000 करोड़ रुपये से अधिक) की बोली लगाई है। इस प्रस्ताव के साथ उन्हें एक एक्सक्लूसिव बातचीत का अधिकार भी मिल चुका है, जिससे यह डील अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

Image ref 139222197. Copyright Shutterstock No reproduction without permission. See www.shutterstock.com/license for more information.
सेविला की मौजूदा हालत इस डील को और भी अहम बना देती है। पिछले तीन सालों में क्लब को करीब €155 मिलियन का नुकसान हुआ है। आधिकारिक तौर पर क्लब पर €70 मिलियन का कर्ज बताया जा रहा है, लेकिन आंतरिक आंकड़े इसे €180 मिलियन तक मानते हैं। स्थिति तब और बिगड़ी जब पिछले साल €108 मिलियन का लोन लिया गया।
दिलचस्प बात यह है कि इस संभावित सौदे में दो अलग-अलग शर्तें भी शामिल हैं—एक कीमत तब लागू होगी जब टीम टॉप लीग में बनी रहती है, और दूसरी तब जब क्लब रेलिगेशन का सामना करता है।
अगर यह डील पूरी होती है, तो यह फुटबॉल जगत में एक अनोखी मिसाल होगी, जहां एक खिलाड़ी खुद अपने ही क्लब का मालिक बन जाएगा। अब सभी की नजरें 15 अप्रैल की बैठक पर टिकी हैं, जो सेविला एफसी के भविष्य की दिशा तय कर सकती है।
