Entertainment
एयरपोर्ट की लाइन में खड़े दिखे Shahid Kapoor, बुज़ुर्ग शख्स ने विनम्रता से कहा- ‘आप आगे निकल जाइए’, वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में शाहिद कपूर की सादगी और एक बुजुर्ग यात्री की तहज़ीब ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया भावुक, फैंस बोले- “यही असली स्टारडम है”
बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor एक बार फिर अपने शांत और विनम्र स्वभाव की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या नया गाना नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर हुआ एक छोटा-सा पल है, जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया।
हाल ही में ‘कॉकटेल 2 (Cocktail 2) star का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता एयरपोर्ट पर बाकी यात्रियों की तरह सामान्य कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। आमतौर पर जहां सितारों को सीधे एंट्री या विशेष सुविधा मिलती है, वहीं शाहिद बिना किसी स्टार एटीट्यूड के लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
इसी दौरान लाइन में उनके आगे खड़े एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने अभिनेता को पहचान लिया। उन्होंने बेहद विनम्रता से शाहिद से कहा कि वे आगे निकल जाएं, क्योंकि बाद में भीड़ जमा हो सकती है। बुज़ुर्ग शख्स ने मुस्कुराते हुए कहा, “Sir, please go ahead, or the people will crowd you.” (सर, कृपया आगे बढ़िए, वरना लोग आपको घेर लेंगे।)
और भी पढ़ें : काला एक्टर नहीं चाहिए: Dibyendu Bhattacharya ने खोली Bollywood के रंगभेद की सच्चाई
शाहिद कपूर ने पहले इस प्रस्ताव को बेहद शालीनता से मना कर दिया और बुज़ुर्ग व्यक्ति से कहा कि वे ही आगे बढ़ें। लेकिन जब उस व्यक्ति ने दोबारा आग्रह किया, तब अभिनेता ने सम्मानपूर्वक उनकी बात मान ली और आगे बढ़ गए।
यह छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूज़र्स ने शाहिद कपूर की सादगी और व्यवहार की तारीफ की, तो वहीं बुज़ुर्ग व्यक्ति के संस्कार और civic sense की भी जमकर सराहना हुई।
एक यूज़र ने लिखा, “Uncle ji is an example of how important education and civic sense are.” (अंकल जी इस बात का एक उदाहरण हैं कि शिक्षा और नागरिक बोध कितने महत्वपूर्ण हैं।)
वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “यही असली सम्मान है जो शाहिद कपूर ने अपने व्यवहार से कमाया है।”

एक अन्य यूज़र ने लिखा कि आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर धक्का-मुक्की करने लगते हैं, वहां इस बुज़ुर्ग व्यक्ति का शांत और सम्मानजनक व्यवहार काफी प्रेरणादायक है।
शाहिद कपूर के फैंस भी इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अभिनेता हमेशा से डाउन टू अर्थ रहे हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि उनके व्यवहार के लिए भी उन्हें पसंद करते हैं।
अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे ‘O’Romeo’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
और भी पढ़ें : Riteish Deshmukh का बड़ा बयान “Budget किसी का business नहीं!” Raja Shivaji के 100 करोड़ वाले rumors पर तोड़ी चुप्पी
अब अभिनेता जल्द ही ‘Cocktail 2’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन Homi Adajania कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ Kriti Sanon और Rashmika Mandanna भी नजर आएंगी।
फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसका पहला गाना ‘Jab Talak’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा शाहिद कपूर की बहुचर्चित वेब सीरीज़ ‘Farzi Season 2’ का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर वायरल हुआ यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि स्टारडम से ज्यादा लोगों के दिलों में जगह इंसानियत और विनम्रता बनाती है। और शाहिद कपूर ने अपने छोटे-से व्यवहार से यही बात फिर साबित कर दी।
