Connect with us

World News

Shehbaz Sharif का Trump को बड़ा श्रेय: “हम हमेशा आभारी रहेंगे”

India-Pak ceasefire पर पाकिस्तान का दावा—Trump को बताया “man of peace”, भारत ने किया खंडन

Published

on

Janhvi Kapoor: “What did I consent to?”—Peddi विवाद के बीच पुराना बयान viral
Shehbaz Sharif ने Trump को India-Pak ceasefire का श्रेय दिया, भारत ने दावे को खारिज किया।

Shehbaz Sharif ने एक बार फिर दावा किया है कि Donald Trump की “timely intervention” से ही India और Pakistan के बीच ceasefire संभव हो पाया था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस भूमिका के लिए अमेरिका और Trump का हमेशा आभारी रहेगा।


“forever grateful” बयान

Islamabad में US Embassy के एक कार्यक्रम में बोलते हुए Sharif ने कहा:

“We shall forever remain grateful to President Trump for restoring peace in South Asia.”

उन्होंने Trump को “man of peace” बताते हुए कहा कि उनकी decisive intervention ने लाखों लोगों की जान बचाई।


Pakistan का दावा vs India का रुख

Sharif के अनुसार, 10 May 2025 को हुआ ceasefire Trump की मध्यस्थता का नतीजा था।

लेकिन भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

S. Jaishankar ने पहले ही स्पष्ट किया था कि ceasefire दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत से हुआ था, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।

और भी पढ़ें : Ceasefire का मतलब वहां कुछ और है Donald Trump के Iran पर बयान ने फिर बढ़ाई चर्चा

Operation Sindoor का संदर्भ

Ceasefire से पहले, India ने Operation Sindoor के तहत Pakistan और PoK में terror bases पर कार्रवाई की थी।

यह कदम Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

Shehbaz Sharif: Trump को India-Pak ceasefire का श्रेय, भारत ने किया खंडन

Trump के लगातार दावे

Trump कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने India-Pak tensions को कम करने में अहम भूमिका निभाई।

“It was President Trump’s timely and most decisive intervention…”

हालांकि, भारत का रुख लगातार यही रहा है कि यह एक bilateral समझौता था।


US-Pak relations पर जोर

Sharif ने US और Pakistan के रिश्तों को “true and special relationship” बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग आगे भी जारी रहेगा।