Sports
गुजरात की जीत पर भी Shubman Gill पर गिरी गाज, स्लो ओवर रेट के चलते BCCI ने ठोका जुर्माना
दिल्ली के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल को 12 लाख रुपये का जुर्माना, IPL 2026 में अनुशासन पर सख्ती जारी
आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बार सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के अनुशासन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने भले ही दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मुकाबले में मात दे दी, लेकिन टीम के कप्तान Shubman Gill पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है।
Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने गुजरात टाइटंस के धीमे ओवर रेट को लेकर गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह इस सीजन में उनका पहला अपराध है, लेकिन लीग में पहले से ही इस नियम को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है।
मैच की बात करें तो Gujarat Titans और Delhi Capitals के बीच यह मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच गया था। दिल्ली को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। ऐसे दबाव भरे हालात में गिल ने साहसिक फैसला लेते हुए इम्पैक्ट प्लेयर Prasidh Krishna को गेंद सौंपी।
और भी पढ़ें : KKR vs LSG: क्या Narine-Varun की वापसी से बदलेगी Kolkata’s की किस्मत?
हालांकि प्रसिध कृष्णा के लिए यह ओवर आसान नहीं रहा और एक समय मैच हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा और दिल्ली के खतरनाक बल्लेबाज David Miller को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। अंततः गुजरात ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

PL की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गिल की टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे करने में विफल रही, जिसके चलते नियमों के अनुसार यह जुर्माना लगाया गया है।
इस सीजन में यह पहला मौका नहीं है जब खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो। इससे पहले Shreyas Iyer को स्लो ओवर रेट के लिए दो बार जुर्माना झेलना पड़ा है, जबकि Abhishek Sharma को ऑन-फील्ड अंपायर से बहस करने के लिए दंडित किया गया था।
गुजरात की इस जीत ने टीम को अंक तालिका में मजबूती जरूर दी है, लेकिन गिल के लिए यह एक स्पष्ट संकेत है कि अब कप्तानी के साथ-साथ नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है। आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि गिल और उनकी टीम इस चुनौती से कैसे निपटते हैं।
