Connect with us

Entertainment

flat pat पाने के लिए खुद को किया ‘torturing’, Taapsee Pannu ने बताया body emage के दबाव का सच

तापसी पन्नू ने स्वीकार किया कि परफेक्ट बॉडी की चाह में उन्होंने जरूरत से ज्यादा वर्कआउट किया, बाद में समझ आया कि शरीर की प्राकृतिक बनावट को स्वीकार करना ही सबसे बेहतर है।

Published

on

तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा: फ्लैट पेट के लिए खुद को किया ‘टॉर्चर’, अब दी अहम सलाह
तापसी पन्नू ने फ्लैट पेट पाने की चाह में खुद को जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने का अनुभव साझा किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर एक बेहद ईमानदार अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह फ्लैट पेट पाने की जिद में अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने लगी थीं। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह सोच न केवल गलत थी, बल्कि उनकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती थी।

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि बचपन से ही वह फिट रही हैं, लेकिन उनके पेट के निचले हिस्से में मौजूद फैट उन्हें हमेशा परेशान करता था। इसी वजह से उन्होंने लगातार और बेहद कठिन वर्कआउट करना शुरू कर दिया।

अभिनेत्री ने लिखा कि वह इतनी ज्यादा एक्सरसाइज करने लगी थीं कि उनका शरीर सामान्य तरीके से प्रतिक्रिया देने के बजाय खुद को बचाने की स्थिति में पहुंच गया। इसके चलते शरीर में पानी रुकने लगा और जिस हिस्से की चर्बी कम करने की कोशिश कर रही थीं, वह और अधिक दिखाई देने लगी।

तापसी के मुताबिक, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और किसी दूसरे की बॉडी से खुद की तुलना करना मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद उन्हें यह समझ आया कि महिलाओं के शरीर में पेट के निचले हिस्से में मौजूद हल्की चर्बी और पानी का संतुलन शरीर के लिए जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने उन्हें समझाया था कि यह हिस्सा महिलाओं के प्रजनन अंगों की सुरक्षा में मदद करता है। इसलिए इसे पूरी तरह खत्म करने की कोशिश करना हमेशा सही नहीं होता।

तापसी ने युवाओं और खासकर लड़कियों को सलाह दी कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली ‘परफेक्ट’ तस्वीरों के पीछे भागने के बजाय अपने शरीर को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि केवल तस्वीरों में अच्छा दिखने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान नहीं करना चाहिए।

और भी पढ़ें : Sukesh के साथ मिलकर crime छुपाई, Delhi Court ने Jacqueline Fernandez को victim नहीं, आरोपी माना
 

उनकी यह बात ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर फिटनेस और बॉडी इमेज को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कई विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अत्यधिक डाइटिंग या जरूरत से ज्यादा वर्कआउट शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा: फ्लैट पेट के लिए खुद को किया ‘टॉर्चर’, अब दी अहम सलाह


वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म Gandhari में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन Devashish Makhija ने किया है, जबकि इसकी कहानी Kanika Dhillon ने लिखी है। फिल्म में Swastika Mukherjee और Ishwak Singh भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

तापसी का यह खुलासा उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है जो अक्सर सोशल मीडिया के मानकों के अनुसार खुद को बदलने की कोशिश करते हैं। अभिनेत्री का मानना है कि स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है, न कि किसी तयशुदा शारीरिक आकार में फिट होना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *