Connect with us

Sports

क्या टूटेगा Chris Gayle’s का ‘छक्कों का ताज’? Suryavanshi’s की तूफानी बल्लेबाजी ने बढ़ाई हलचल

IPL 2026 में छक्कों की बरसात, युवा वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड बुक्स हिलाने को तैयार

Published

on

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकल रहे छक्कों ने IPL 2026 में मचाया धमाल

आईपीएल 2026 का सीजन अब सिर्फ मुकाबलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह छक्कों की बारिश का एक नया युग बन चुका है। हर मैच में बल्ले से निकलते बड़े शॉट्स दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ टीमों की नहीं, बल्कि एक युवा बल्लेबाज की है — Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे टूर्नामेंट में सनसनी मचा दी है। अब तक सिर्फ 9 पारियों में 37 छक्के जड़ चुके सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनकर उभरे हैं। यही नहीं, उनके बल्ले से 400 रन भी निकल चुके हैं, जो उन्हें टॉप रन-स्कोरर्स की सूची में भी आगे रखता है।

आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम है। गेल की ताकत और आक्रामकता को देखते हुए यह रिकॉर्ड लंबे समय से अटूट माना जा रहा था। लेकिन जिस अंदाज में सूर्यवंशी खेल रहे हैं, उससे यह रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है।

खास बात यह है कि सूर्यवंशी ने सिर्फ लगातार छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि बड़े मौकों पर टीम को मैच जिताने वाली पारियां भी खेली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 36 गेंदों में शतक वाली पारी तो इस सीजन की सबसे चर्चित पारियों में से एक बन चुकी है, जिसमें उन्होंने 12 छक्के जड़कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह उपलब्धि Murali Vijay के नाम थी।

chris gayle vaibhav suryavanshi


आईपीएल 2025 में कुल 1294 छक्के लगे थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। लेकिन 2026 का सीजन इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है, क्योंकि इस बार बल्लेबाज पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। खासकर युवा खिलाड़ी जोखिम लेने से बिल्कुल नहीं हिचक रहे।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सूर्यवंशी इसी लय में बने रहे, तो वह ना सिर्फ गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, बल्कि आईपीएल इतिहास में एक नया मानक भी स्थापित कर सकते हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह युवा खिलाड़ी सच में ‘सिक्स किंग’ का ताज अपने नाम कर पाएगा या फिर अनुभव एक बार फिर युवा जोश पर भारी पड़ेगा।

और पढ़ें-DAINIK-DIARY