Sports
Ek Bihari Sab Pe Bhaari: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दी खास सलाह, कहा- ‘लोग क्या बोलते हैं, मत सुनो’
IPL 2026 Final के बाद Virat Kohli और Vaibhav Sooryavanshi की मुलाकात का वीडियो वायरल, युवा बल्लेबाज को दिया सफलता संभालने का मंत्र।
IPL 2026 का सीजन खत्म हो गया, लेकिन इसके बाद की एक खास मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। Virat Kohli और युवा सनसनी Vaibhav Sooryavanshi के बीच हुई बातचीत ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में खेले गए IPL 2026 Final के बाद Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाज को न केवल बधाई दी, बल्कि भविष्य के लिए एक अहम सलाह भी दी।
Royal Challengers Bengaluru द्वारा शेयर किए गए वीडियो में Kohli युवा खिलाड़ी से कहते नजर आए कि अभी जो सफलता मिली है, वह उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है। लेकिन अब उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचना है।
Kohli ने Vaibhav से कहा, “यहां से और ऊपर जाना है। जो हुआ है वो अच्छी मेहनत और belief की वजह से हुआ है। अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, नहीं सुनना है। Ek Bihari sab pe bhaari, फिर खत्म game।”
Virat Kohli का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ उन्होंने मजाकिया अंदाज में बात की, वहीं दूसरी तरफ युवा खिलाड़ी को सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूर रहने का संदेश भी दिया।
और भी पढ़ें : IPL 2026 Final में Virat Kohli और Sai Sudharsan के बीच हुई तीखी नोकझोंक Video Viral
IPL 2026 में Vaibhav Sooryavanshi का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। Rajasthan Royals के इस युवा ओपनर ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और Orange Cap अपने नाम की। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 रहा।

इतना ही नहीं, Vaibhav ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए और IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। वह दुनिया के किसी भी T20 टूर्नामेंट में एक सीजन के दौरान powerplay में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।
जहां एक ओर Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में Vaibhav Sooryavanshi ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में मिले इस बड़े मंच और सफलता को संभालना आसान नहीं होता। ऐसे में Virat Kohli जैसे दिग्गज खिलाड़ी की सलाह Vaibhav के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
फिलहाल, IPL 2026 खत्म हो चुका है, लेकिन Kohli और Vaibhav की यह बातचीत लंबे समय तक क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहने वाली है।
