Sports
World Cup 2027 खेलेंगे Virat Kohli और Rohit Sharma? BCCI ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा संकेत
BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा— टीम की रणनीति पर लगातार हो रही चर्चा, लेकिन स्टार खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला अभी बोर्डरूम में
भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा सवाल इन दिनों लगातार चर्चा में है— क्या Virat Kohli और Rohit Sharma साल 2027 का ODI World Cup खेलेंगे? इस बहस के बीच अब BCCI ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपनी बात रखी है।
BCCI सचिव Devajit Saikia ने साफ किया है कि टीम की रणनीति और भविष्य को लेकर लगातार बातचीत चल रही है, लेकिन Virat और Rohit जैसे सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर कोई सार्वजनिक चर्चा नहीं होगी।
Saikia ने PTI से बातचीत में कहा, “हमारे पास एक मजबूत टीम और अनुभवी विशेषज्ञ हैं। क्रिकेट कमेटी, चयनकर्ता, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी— सभी मिलकर फैसले लेते हैं। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन चर्चाओं के लिए किसी विशेष बैठक की जरूरत नहीं होती और यह पूरी तरह रणनीतिक मामला है।
और भी पढ़ें : Captain नहीं, फिर भी सबसे बड़ा Leader Mo Bobat ने बताया RCB में Virat Kohli की असली भूमिका
World Cup 2027 के समय Rohit Sharma लगभग 40 साल के होंगे, जबकि Virat Kohli 39 के करीब पहुंच जाएंगे। उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब जब युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए तैयार खड़ी है।

हालांकि, दोनों दिग्गजों की उपलब्धियां उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल करती हैं। Virat की लगातार रन बनाने की क्षमता और Rohit की बड़ी पारियां खेलने की काबिलियत अब भी टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले एक साल में उनकी फिटनेस, फॉर्म और चोटों से बचाव ही तय करेगा कि वे World Cup 2027 की योजना का हिस्सा होंगे या नहीं।
फिलहाल BCCI ने संकेत दे दिया है कि फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा। आने वाले महीनों में प्रदर्शन और टीम बैलेंस ही सबसे अहम फैक्टर रहेगा।
