Connect with us

Crime

संभल में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर दो मजदूरों की मौत

हसनपुर-सम्भल मार्ग पर पलटी ईंटों से भरी ट्रॉली, ट्रक चालक मौके से फरार

Published

on

संभल सड़क हादसा ट्रक-ट्रॉली टक्कर में दो मजदूरों की मौत दो घायल
संभल में हादसे के बाद बिखरी ईंटों और टूटी ट्रॉली को हटाते लोग

संभल। सोमवार सुबह हसनपुर-सम्भल मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर सड़क पर बिखर गई, जिससे लंबे समय तक यातायात बाधित रहा।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस गोदाम के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे चल रही थी। तभी बजरी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे मजदूर दब गए।

और भी पढ़ें : रामपुर दौरे से पहले आज़म खां का तंज अखिलेश बड़े नेता हम तो छोटी गली के खादिम

हादसे में संभल के मिलक भारतल गांव निवासी मनोज कुमार (25) और ऋषिपाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके ही गांव के धर्मेंद्र और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस द्वारा पहले हसनपुर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद सड़क पर ईंटें बिखर जाने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर ईंटें हटवाईं और यातायात सुचारु कराया।

संभल सड़क हादसा ट्रक-ट्रॉली टक्कर में दो मजदूरों की मौत दो घायल


ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बार-बार हो रहे हादसे

गौरतलब है कि हसनपुर-सम्भल मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *