Celebrity News
4 मंजिला आलीशान महल में रहते हैं Elvish Yadav, privet lift से लेकर bollywood style सीढ़ियां तक सब कुछ है खास
‘Laughter Chefs 3’ के बीच Elvish Yadav ने दिखाया अपना ड्रीम हाउस, 4 साल में बनकर तैयार हुआ लग्जरी मेंशन।
यूट्यूबर और रियलिटी स्टार Elvish Yadav इन दिनों ‘Laughter Chefs 3’ में अपनी मजेदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने शानदार घर की झलक दिखाकर फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में एक YouTube वीडियो में Elvish ने अपने आलीशान 4-मंजिला घर का टूर कराया, जिसे देखकर लोग इसे किसी बॉलीवुड स्टार के बंगले से कम नहीं बता रहे।
नयांदीप रक्षित के साथ बातचीत के दौरान Elvish Yadav ने बताया कि इस ड्रीम हाउस को तैयार होने में करीब चार साल का समय लगा। उन्होंने कहा कि यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं बल्कि उनके और उनके परिवार के सपनों का हिस्सा है।
घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले नजर आती है इसकी भव्य बॉलीवुड-स्टाइल सीढ़ियां, जो पूरे इंटीरियर को रॉयल लुक देती हैं। विशाल लिविंग एरिया को मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन के मिश्रण से सजाया गया है। बड़े झूमर, शानदार फर्नीचर और ओपन स्पेस इसे और खास बनाते हैं।
Elvish के इस लग्जरी मेंशन में एक प्राइवेट लिफ्ट भी मौजूद है, जिससे परिवार के सदस्य आसानी से चारों फ्लोर पर जा सकते हैं। इसके अलावा घर में एक बड़ा मंदिर, मॉड्यूलर किचन और कई वॉक-इन वॉर्डरोब भी बनाए गए हैं।

घर का इंटीरियर काफी प्रीमियम और मिनिमल रखा गया है। दीवारों पर मॉडर्न आर्टवर्क और लक्जरी डेकोरेशन पीस लगे हुए हैं, जो पूरे घर को हाई-एंड फील देते हैं। Elvish ने अपने कमरे की झलक भी दिखाई, जिसमें एक बड़ा वॉक-इन क्लोसेट और स्टाइलिश सेटअप नजर आया।
वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि घर डिजाइन करते समय उन्होंने हर छोटी चीज का खास ध्यान रखा, ताकि परिवार को आराम और लग्जरी दोनों मिल सके। सोशल मीडिया पर घर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी सफलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT 2 जीतने के बाद Elvish Yadav की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। अब वह सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन चुके हैं।
