Connect with us

Entertainment

Ahaan Panday और Aneet Padda के Matching Tattoos ने मचाया तहलका, क्या है इनके रिश्ते का राज?

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से बढ़ी डेटिंग की अटकलें, फैंस बोले—“Perfect Couple Goals!”

Published

on

Ahaan Panday and Aneet Padda Matching Tattoos Spark Relationship Rumours Online
Ahaan Panday और Aneet Padda के matching tattoos ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood के उभरते सितारे Ahaan Panday और Aneet Padda इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसकी वजह है दोनों के कथित matching tattoos, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हाल ही में सामने आई तस्वीरों में Ahaan और Aneet के गर्दन के पीछे एक जैसे टैटू नजर आए, जिसके बाद फैंस के बीच इनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन टैटूज या अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह जोड़ी पिछले साल Yash Raj Films की रोमांटिक फिल्म Saiyaara से सुर्खियों में आई थी, जिसे director Mohit Suri ने बनाया था। फिल्म के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, Ahaan Panday और Aneet Padda के matching tattoos… क्या शानदार दिन है!”

और भी पढ़ें : क्या ‘The Family Man’ सीजन 4 के बाद खत्म हो जाएगी श्रीकांत तिवारी की कहानी? Manoj Bajpayee ने दिया बड़ा संकेत

वहीं दूसरे फैंस ने कमेंट किया, “You guys are adorable, forever goals!”

इन रिएक्शन्स से साफ है कि फैंस इस जोड़ी को साथ देखना बेहद पसंद कर रहे हैं और इनके रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Ahaan Panday and Aneet Padda Matching Tattoos Spark Relationship Rumours Online


वर्क फ्रंट की बात करें तो Aneet Padda ने हाल ही में अपनी फिल्म Shakti Shalini की शूटिंग पूरी की है, जो Maddock Horror Comedy Universe का हिस्सा बताई जा रही है। वहीं Ahaan Panday जल्द ही director Ali Abbas Zafar की एक action-romance फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ Sharvari दिखाई देंगी।

खबरों के मुताबिक, Ahaan और Aneet आने वाले समय में Mohit Suri की अगली फिल्म में फिर से साथ नजर आ सकते हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

फिलहाल, इन matching tattoos की सच्चाई क्या है, यह तो दोनों सितारे ही बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इसने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *