Connect with us

Entertainment

Madhur Virli विवाद: रेप पर ‘जोक’ से भड़का इंटरनेट, Pranit More विवाद के बीच सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो, यूजर्स बोले—“कॉमेडी के नाम पर असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं”

Published

on

Madhur Virli Faces Backlash Over Rape Joke Amid Pranit More Controversy
Madhur Virli के विवादित वीडियो पर सोशल मीडिया में उबाल, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। comedian Madhur Virli का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेप जैसे संवेदनशील विषय पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके 2024 के शो Love & Latex का बताया जा रहा है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले से ही comedian Pranit More अपने ‘biryani row’ को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में Madhur Virli का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

वायरल क्लिप में Madhur Virli को रेप केस से जुड़े एक काल्पनिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते देखा गया, जिसे कई यूजर्स ने बेहद असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे “कॉमेडी के नाम पर घटिया सोच” करार दिया।

और भी पढ़ें : क्या ‘The Family Man’ सीजन 4 के बाद खत्म हो जाएगी श्रीकांत तिवारी की कहानी? Manoj Bajpayee ने दिया बड़ा संकेत

एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, Pranit के बाद अब Madhur Virli, रेप पीड़ितों के खिलाफ इतनी असंवेदनशील टिप्पणी! कॉमेडी के नाम पर कुछ भी बोला जा रहा है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

वहीं एक अन्य यूजर ने महिलाओं की सुरक्षा और मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “आजकल लोग किस दिशा में जा रहे हैं? कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है? यह मजाक नहीं, बेहद शर्मनाक है।”

Dainik Diary Tabish 2026 06 13T142228.168


कुछ यूजर्स ने इस मामले में National Commission for Women को भी टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

एक अन्य प्रतिक्रिया में कहा गया, “कॉमेडी के नाम पर लोग कुछ भी बोल रहे हैं, यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कॉमेडी के नाम पर संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की टिप्पणियां करना सही है। जहां एक ओर कलाकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बनाए रखने की भी जरूरत है।

फिलहाल, इस मामले में Madhur Virli की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बीच यह देखना अहम होगा कि क्या इस पर कोई औपचारिक कार्रवाई होती है या नहीं।