Entertainment
Alia Bhatt की ‘Alpha’ पर फूटा गुस्सा! Critics ने बताया YRF Spy Universe की सबसे कमजोर फिल्म, ‘Miscast’ तक कह डाला
1 स्टार से लेकर ‘Cringe Fest’ तक… रिलीज के पहले दिन ही Alpha को मिली तगड़ी आलोचना, Hrithik Roshan का कैमियो बना चर्चा का विषय
Alia Bhatt और Sharvari स्टारर Alpha आखिरकार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, लेकिन फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन मेकर्स के लिए झटका साबित हो रहे हैं। YRF Spy Universe की इस नई पेशकश को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से काफी कमजोर प्रतिक्रिया मिली है।
रिलीज के कुछ ही घंटों में सोशल media पर फिल्म को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फिल्म समीक्षकों ने इसे YRF Spy Universe की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म बताया।
मशहूर फिल्म क्रिटिक Taran Adarsh ने फिल्म को सिर्फ 1.5 स्टार दिए और इसे “Spy Universe की weakest film” करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म की कहानी दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाती। साथ ही उन्होंने Alia Bhatt को इस रोल के लिए “miscast” बताया।
वहीं फिल्म समीक्षक Sumit Kadel ने फिल्म को सिर्फ 1 स्टार देते हुए इसे “Cringe Fest” कहा। उनका कहना है कि फिल्म के कई सीक्वेंस और कैरेक्टर पावर हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए हुए लगते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि Alia Bhatt को अब शायद एक्शन फिल्मों से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि यह जॉनर उन पर फिट नहीं बैठता।
क्रिटिक Rohit Jaiswal ने भी फिल्म की कहानी को कमजोर बताया। खासतौर पर उन्होंने फिल्म में Bobby Deol के विलेन किरदार पर सवाल उठाए। उनके मुताबिक फिल्म में विलेन को ताकतवर दिखाने के चक्कर में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बेहद कमजोर और लाचार दिखाया गया है।
और भी पढ़ें : Akshay Kumar की Welcome To The Jungle का धमाका… तीसरे दिन तोड़े रिकॉर्ड 2026 की 6वीं सबसे बड़ी Bollywood फिल्म बनी!
फिल्म समीक्षक Nishit Shaw ने भी Alpha को “resources की बर्बादी” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म का पहला हिस्सा ठीक-ठाक लगता है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी पूरी तरह बिखर जाती है। उनके मुताबिक फिल्म का female-led USP भी कमजोर पड़ जाता है क्योंकि अंत में कहानी पुरुष किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती दिखती है।

हालांकि फिल्म में Hrithik Roshan का कैमियो कुछ दर्शकों को पसंद आया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके किरदार Kabir की एंट्री को फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा बताया।
अगर कहानी की बात करें तो Alpha एक युवा एजेंट की कहानी दिखाती है, जिसे बचपन से ट्रेनिंग देकर एक खतरनाक ऑपरेटिव बनाया जाता है। फिल्म के टीजर में Bobby Deol और Alia Bhatt के बीच mentor-protégé रिश्ता दिखाया गया था, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं।
लेकिन शुरुआती रिव्यू देखकर लगता है कि फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शक इस फिल्म को कितना सपोर्ट देते हैं या यह YRF Spy Universe के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी।

Pingback: ‘Aye Khuda’ से ‘Ab Hoga Hisaab’ तक, Kshitij Tarey ने खोले अपने म्यूज़िकल सफर के राज - Dainik Diary - Authentic Hindi News