Education
बिहार बोर्ड 12वीं पास छात्रों को ₹25,000 की स्कॉलरशिप आज से आवेदन शुरू यहां करें अप्लाई
बिहार सरकार ने 2025 में 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति योजना का किया ऐलान जानिए पात्रता आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
बिहार बोर्ड से 12वीं पास करने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ₹25,000 की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत यह राशि छात्रों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके प्रारंभिक खर्चों में सहायता देना है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और योग्य छात्र अब सीधे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता:
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि अंतिम समय में वेबसाइट ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
- आवेदक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास किया हो।
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी हो।
- लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग योजनाएं उपलब्ध हैं।
आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं ।
- Apply for Scholarship 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि भरें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने के बाद रसीद को सेव करें।
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी
- 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी दस्तावेज़ सावधानीपूर्वक अपलोड करें और फॉर्म भरने में कोई गलती न करें, ताकि स्कॉलरशिप प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
अब तक कितने छात्र लाभान्वित हुए?
पिछले वर्षों में लाखों छात्रों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली है, और इस बार भी सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक छात्रों तक यह योजना पहुंचे।
