Sports
Hardik Pandya जाएंगे Rajasthan Royals? IPL 2027 से पहले हो सकता है बड़ा ट्रेड, Mumbai Indians की नजर Yashasvi Jaiswal पर
Hardik के भविष्य पर बढ़ी हलचल, RR और MI के बीच हो सकता है मेगा एक्सचेंज; IPL में मच सकती है बड़ी हलचल
IPL 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा ट्रेड बम फूट सकता है। Hardik Pandya के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब खबरें सामने आ रही हैं कि वह Mumbai Indians छोड़कर Rajasthan Royals का हिस्सा बन सकते हैं।
2026 का IPL सीजन Hardik Pandya और Mumbai Indians दोनों के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। वहीं Hardik ने भी बल्ले और गेंद दोनों से उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 206 रन बनाए और महज 4 विकेट लिए।
इन खराब नतीजों के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि Hardik अब नई शुरुआत की तलाश में हैं। पहले खबरें थीं कि Chennai Super Kings उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन अब Rajasthan Royals भी इस रेस में उतर चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Hardik की टीम और Rajasthan Royals के बीच ट्रेड को लेकर एडवांस बातचीत चल रही है। लेकिन इस डील की सबसे बड़ी शर्त हो सकती है—Yashasvi Jaiswal।
अगर Rajasthan Royals को Hardik Pandya चाहिए, तो उन्हें अपने स्टार ओपनर Jaiswal को Mumbai Indians के पास भेजना पड़ सकता है। यह ट्रेड IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी एक्सचेंज में से एक हो सकता है।
Yashasvi Jaiswal पिछले कुछ समय से Rajasthan Royals में थोड़ा असहज नजर आए हैं। जब Sanju Samson ने 2026 सीजन से पहले Chennai Super Kings का रुख किया था, तब माना जा रहा था कि Jaiswal टीम के अगले कप्तान बनेंगे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने यह जिम्मेदारी Riyan Parag को सौंप दी।
इसके अलावा युवा सनसनी Vaibhav Sooryavanshi के उभरने से भी Jaiswal की स्थिति पर असर पड़ा है। पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin ने भी अपने YouTube analysis में इस पर चर्चा की थी।
और भी पढ़ें : Captain नहीं, फिर भी सबसे बड़ा Leader Mo Bobat ने बताया RCB में Virat Kohli की असली भूमिका
दूसरी तरफ Mumbai Indians भविष्य के लिए एक युवा भारतीय ओपनर की तलाश में है। Rohit Sharma अपने करियर के अंतिम दौर में हैं और MI को लंबे समय के लिए एक स्थायी विकल्प चाहिए। ऐसे में Jaiswal उनके लिए परफेक्ट फिट माने जा रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनका घरेलू क्रिकेट करियर मुंबई से जुड़ा रहा है।

Rajasthan Royals की जरूरत भी साफ है। टीम एक तेज गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर की तलाश में है। हाल ही में CSK के साथ ट्रेड के जरिए उन्होंने Ravindra Jadeja और Sam Curran को शामिल किया था, लेकिन Curran की फिटनेस और उपलब्धता हमेशा सवालों में रहती है।
ऐसे में Hardik Pandya जैसा अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर Royals के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
अब सबकी नजरें IPL 2027 ट्रेड विंडो पर हैं। क्या Hardik सच में Mumbai छोड़ेंगे? और क्या Yashasvi Jaiswal नीली जर्सी में नजर आएंगे? अगर यह डील होती है, तो IPL का पूरा समीकरण बदल सकता है।
