Entertainment
Kiara Advani बनेंगी Meena Kumari? Director Siddharth P Malhotra ने तोड़ी चुप्पी, कहा‘ अभी कुछ फाइनल नहीं…’
‘Kamal Aur Meena’ को लेकर बढ़ी चर्चा, Kiara Advani के नाम पर चल रही अटकलों के बीच निर्देशक ने दिया बड़ा अपडेट।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Meena Kumari की जिंदगी पर बनने जा रही बहुप्रतीक्षित बायोपिक Kamal Aur Meena इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या Kiara Advani इस आइकॉनिक किरदार को निभाने वाली हैं? अब इस पर निर्देशक Siddharth P Malhotra ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है।
फिल्म Hichki और Maharaj जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक Siddharth P Malhotra ने हाल ही में खुलासा किया कि Kiara Advani को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वे अभी सिर्फ अटकलें हैं। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक किसी भी कलाकार का नाम फाइनल नहीं हुआ है।
एक इंटरव्यू में Siddharth ने कहा, “जब तक कुछ आधिकारिक तौर पर तय नहीं होता, तब तक उसे पक्का नहीं माना जा सकता। यह सिर्फ कलाकार का फैसला नहीं होता, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट के बजट और स्केल पर भी निर्भर करता है।”
निर्देशक ने यह भी बताया कि Kamal Aur Meena की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और इसकी खास बात यह है कि कहानी Meena Kumari और Kamal Amrohi की निजी चिट्ठियों और डायरी पर आधारित है। Siddharth के मुताबिक उनके पास करीब 2,000 से ज्यादा हस्तलिखित पत्र और पर्सनल नोट्स मौजूद हैं, जिनसे इस प्रेम कहानी को बेहद करीब से समझा गया है।
और भी पढ़ें : 63 साल की उम्र में इतिहास रच गया यह सुपरस्टार, 2025 में 150 मिलियन डॉलर कमा कर बना दुनिया का सबसे महंगा अभिनेता
यह फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और भावुक रिश्तों में से एक की कहानी होगी। इसमें Pakeezah के निर्माण और उसके दौरान दोनों के रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव को भी दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि 1972 में रिलीज हुई Pakeezah Meena Kumari के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक थी।

फिल्म की राइटिंग में Bhavani Iyer और Kausar Munir भी जुड़े हुए हैं। Siddharth ने बताया कि फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया जारी है और साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर जा सकती है।
वहीं दूसरी तरफ Kiara Advani इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म Toxic को लेकर व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ Yash, Nayanthara, Huma Qureshi और Tara Sutaria नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर Meena Kumari जैसे लीजेंडरी किरदार के लिए किस अभिनेत्री का नाम फाइनल होता है। क्या Kiara इस ऐतिहासिक भूमिका में नजर आएंगी या कोई और बड़ा नाम सामने आएगा—इसका जवाब जल्द मिल सकता है।
