Connect with us

Sports

Sai Sudharsan का धमाका… 9वां First-Class शतक, लेकिन Padikkal और Gaikwad का फ्लॉप शो IND A vs SL A में पहले दिन का रोमांच

Sai Sudharsan ने Galle में शानदार शतक जड़कर फिर से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा, जबकि Devdutt Padikkal और Ruturaj Gaikwad सस्ते में आउट होकर निराश कर गए।

Published

on

Dainik Diary Asad 2026 06 25T172746.712 scaled
Galle में चमके Sai Sudharsan, India A के लिए लगाया शानदार 132 रन का शतक

श्रीलंका के Galle International Stadium में खेले जा रहे India A vs Sri Lanka A अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। एक तरफ जहां युवा ओपनर Sai Sudharsan ने अपने करियर का 9वां फर्स्ट-क्लास शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया, वहीं दूसरी तरफ बड़े नाम Devdutt Padikkal और Ruturaj Gaikwad उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

भारत A के कप्तान Dhruv Jurel ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद Sai Sudharsan और Ayush Pandey ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 82 रनों की साझेदारी की, जिसमें पांड्या ने 25 रन बनाए।

Sudharsan ने शुरुआत से ही संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पारी को आगे बढ़ाते हुए 130 गेंदों में शानदार शतक जड़ा।

हालांकि, लंच से ठीक पहले Dilum Sudeera ने इस साझेदारी को तोड़ा और Ayush Pandey को पवेलियन भेज दिया।

दूसरे सेशन में Devdutt Padikkal ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, जिसमें एक चौका और छक्का शामिल था, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और Sudeera का दूसरा शिकार बन गए।

इसके बाद Ruturaj Gaikwad और Padikkal के बीच साझेदारी की कोशिश हुई, लेकिन Gaikwad 22 रन बनाकर LBW आउट हो गए। उन्हें Ravindu Fernando ने पवेलियन भेजा।

और भी पढ़ें : IPL में ‘प्राइस करेक्शन’ की शुरुआत? Rishabh Pant डील ने खोला करोड़ों का खेल

भारत A ने दूसरे सेशन के अंत तक 49 ओवर में 199/3 रन बनाए।

सबसे बड़ी पारी Sai Sudharsan की रही, जिन्होंने 175 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें 19 चौके शामिल थे। हालांकि, उनका शतक के बाद बड़ा स्कोर लंबा नहीं चला और Chamika Gunasekara ने उन्हें आउट कर दिया।

चयनकर्ताओं के लिए मजबूत संकेत

Dainik Diary Asad 2026 06 25T172803.983


पिछले कुछ समय से Sai Sudharsan को लेकर टीम मैनेजमेंट का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि कोच Gautam Gambhir और सहायक कोच Ryan ten Doeschate उन्हें लंबे समय से रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार मौके देने के पक्ष में हैं।

टीम इंडिया अभी No.3 बल्लेबाज़ की तलाश में है, जो Cheteshwar Pujara के बाद से खाली स्थान जैसा बना हुआ है। ऐसे में Sudharsan का यह शतक चयनकर्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

भारत की अगली WTC 2025-26 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली जाएगी, जहां टीम बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में वापसी करना चाहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *