Automobile
Mahindra Thar Facelift कल होगी Launch : सिर्फ लुक नहीं, अंदर भी बड़ा बदलाव… ये 5 Futurs बना सकते हैं नई Thar को और खास
नई Mahindra Thar Facelift 22 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। नए फ्रंट लुक और अलॉय व्हील्स से लेकर 360-डिग्री कैमरा व वेंटिलेटेड सीट्स तक, इस बार कंपनी का फोकस ऑफ-रोडिंग के साथ रोजमर्रा की सुविधा बढ़ाने पर भी हो सकता है।
भारतीय बाजार में अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर Mahindra Thar एक बार फिर नए अवतार में आने के लिए तैयार है। Mahindra & Mahindra 22 सितंबर 2026 को तीन-दरवाजों वाली Thar का नया facelift पेश करने जा रही है। कंपनी के टीजर और हाल में सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि इस बार बदलाव केवल कॉस्मेटिक टच-अप तक सीमित नहीं रहेंगे।
दूसरी पीढ़ी की Thar अक्टूबर 2020 में बाजार में आई थी और इसके बाद कंपनी लगातार इसकी रेंज और फीचर्स में बदलाव करती रही है। नई Thar Facelift में मैकेनिकल बदलाव सीमित रहने की उम्मीद है, लेकिन डिजाइन, केबिन फीचर्स और रोजमर्रा की उपयोगिता के मामले में इसे ज्यादा आधुनिक बनाने की तैयारी दिखाई दे रही है।
1. सामने से बदल जाएगी Thar की पहचान
नई Thar Facelift में सबसे आसानी से पहचाना जाने वाला बदलाव इसका फ्रंट डिजाइन हो सकता है। सामने आए टीजर में नया फ्रंट फेस, अपडेटेड ग्रिल, प्रोजेक्टर सेटअप वाले LED हेडलैंप और C-शेप DRLs दिखाई देते हैं।
इन बदलावों में बड़ी Mahindra Thar Roxx की डिजाइन लैंग्वेज की झलक मिलने की उम्मीद है। हालांकि Mahindra इसके बॉक्सी और रग्ड कैरेक्टर को बरकरार रखेगी, जिससे पहली नजर में यह Thar ही लगेगी।
2. नए Alloy Wheels देंगे फ्रेश लुक
Facelift के साथ alloy wheels का डिजाइन भी बदला जा रहा है। कंपनी के टीजर में नए व्हील्स की झलक मिल चुकी है। मौजूदा मॉडल की तुलना में नया डिजाइन ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है।
Thar के पूरे साइड प्रोफाइल में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, ऐसे में नए अलॉय व्हील्स इसे पुराने मॉडल से अलग पहचान देने वाले अहम कॉस्मेटिक बदलावों में शामिल हो सकते हैं।
3. Thar Roxx से प्रेरित Lighting Setup
नई Thar में LED lighting को भी अपडेट किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप के साथ C-शेप DRLs मिल सकते हैं, जबकि टेललैंप के अंदर के एलिमेंट्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
और भी पढ़ें : JSW Motors की नई कारों के नाम आए सामने? ‘Dominor’ से ‘Adventura’ तक, Chery की इन SUVs पर टिकी नजर
इससे तीन-दरवाजों वाली Thar का डिजाइन कंपनी की नई SUV लाइनअप, खासतौर पर Thar Roxx, के ज्यादा करीब दिखाई देगा।
4. 360-Degree Camera समेत मिल सकते हैं बड़े फीचर्स
Thar को लंबे समय से एक ऐसी SUV के तौर पर देखा जाता रहा है जहां ऑफ-रोड क्षमता को सुविधाओं से ज्यादा प्राथमिकता मिली। लेकिन नई Facelift इस तस्वीर को कुछ हद तक बदल सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 360-degree camera, fully digital driver display, automatic climate control और wireless phone charger जैसे फीचर्स संभावित अपग्रेड्स में शामिल हैं। इनमें से सभी फीचर्स की अंतिम पुष्टि लॉन्च के दौरान ही होगी।
खास तौर पर 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर से शहरों में Thar चलाना और पार्क करना आसान हो सकता है। बड़े आकार और ऊंची ड्राइविंग पोजिशन वाली इस SUV के लिए यह व्यावहारिक अपग्रेड साबित हो सकता है।

5. Ventilated Seats से केबिन हो सकता है ज्यादा आरामदायक
केबिन में भी आराम बढ़ाने पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। नई Thar में ventilated front seats जैसे फीचर मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सीटों और केबिन ट्रिम में बदलाव इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस करा सकते हैं।
अगर वेंटिलेटेड सीट्स प्रोडक्शन मॉडल में आती हैं, तो भारतीय गर्मी को देखते हुए यह Thar के लिए काफी उपयोगी फीचर होगा—खासकर उन खरीदारों के लिए जो इसे सिर्फ वीकेंड ऑफ-रोडर नहीं बल्कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली SUV के तौर पर देखते हैं।
इंजन में होगा बदलाव या पुराना सेटअप रहेगा?
सबसे दिलचस्प सवाल इसके पावरट्रेन को लेकर है। फिलहाल बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा 1.5-लीटर डीजल, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प आगे भी जारी रह सकते हैं। Manual और automatic gearbox के साथ 2WD तथा 4WD कॉन्फिगरेशन भी जारी रहने की संभावना है।
कीमत पर भी रहेंगी नजरें
नई Thar की आधिकारिक कीमत 22 सितंबर को सामने आने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹10.32 लाख से ₹18 लाख के बीच है। Autocar India के अनुमान के मुताबिक facelift की कीमत लगभग ₹11 लाख से ₹18.50 लाख के बीच हो सकती है। यह फिलहाल अनुमान है, वास्तविक कीमत और variant-wise details लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगी।
कुल मिलाकर, Mahindra इस अपडेट के जरिए Thar के मूल ऑफ-रोड DNA को छेड़े बिना उसे ज्यादा आधुनिक और फीचर-लोडेड बनाने की कोशिश करती दिख रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 22 सितंबर को पर्दा उठने के बाद इनमें से कितने फीचर्स वास्तव में नई Thar में मिलते हैं और इनके लिए ग्राहकों को कितनी अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी।
