Connect with us

Sports

शोएब अख्तर का PCB पर हमला, मोहसिन नक़वी को कहा ‘सेंसलेस हेडलेस-चिकन’, मांगा शिक्षित विज़नरी चेयरमैन

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत से हार के बाद भड़के रावलपिंडी एक्सप्रेस, कहा – PCB को चाहिए मजबूत शख्सियत, न कि लल्लू-कट्टू खिलाड़ी

Published

on

शोएब अख्तर ने PCB और मोहसिन नक़वी पर साधा निशाना, कहा – ‘सेंसलेस हेडलेस-चिकन मैनेजमेंट’
भारत से हार के बाद PCB पर भड़के शोएब अख्तर, मोहसिन नक़वी को कहा ‘सेंसलेस मैनेजर’

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर आलोचनाओं की बौछार जारी है। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उसके मैनेजमेंट को जमकर आड़े हाथों लिया है।

ARY News से बातचीत में ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ कहे जाने वाले अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति कमजोर कप्तानी और मैनेजमेंट की नाकामियों का नतीजा है।

शोएब अख्तर ने PCB और मोहसिन नक़वी पर साधा निशाना, कहा – ‘सेंसलेस हेडलेस-चिकन मैनेजमेंट’


PCB पर सीधा वार

अख्तर ने बोर्ड की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा –
“हमें अब शरीफ बच्चे चाहिए, जो रात 8 बजे कर्फ्यू लगाकर घर बैठ जाएं। PCB को ऐसे लल्लू-कट्टू खिलाड़ी चाहिए, जो सिर्फ आज्ञाकारी हों। उन्हें मजबूत शख्सियत पसंद ही नहीं है।”

वहीं, PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी पर सीधा हमला बोलते हुए अख्तर ने कहा –
“सेंसलेस और हेडलेस-चिकन मैनेजमेंट चल रहा है। आज मोहसिन नक़वी हैं, कल कोई और आ जाएगा। जब तक आप विज़नरी और एजुकेटेड इंसान को नहीं लाएंगे, इतिहास आपको याद रखेगा।”

और भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या की चोट से टीम इंडिया को झटका ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रह सकते हैं

कप्तानी और टीम सेलेक्शन पर सवाल

अख्तर यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान टीम की कप्तानी और सेलेक्शन पर भी तीखे सवाल उठाए।
“कप्तान में दम ही नहीं है, तो टीम में एटिट्यूड कहां से आएगा? कप्तान तो बोर्ड की सोच का ही आईना होता है।”

शोएब अख्तर ने PCB और मोहसिन नक़वी पर साधा निशाना, कहा – ‘सेंसलेस हेडलेस-चिकन मैनेजमेंट’


फाइनल मैच को लेकर अख्तर ने कहा कि आखिरी ओवर में हारिस रऊफ को गेंदबाजी देना “सबसे बड़ी गलती” थी। उनके मुताबिक यह फैसले बतौर टीम और मैनेजमेंट की गड़बड़ सोच को दिखाते हैं।

PCB जॉइन क्यों नहीं करेंगे अख्तर

शोएब अख्तर ने यह भी साफ किया कि वह कभी PCB का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
“मैंने रिटायरमेंट के दिन से ही तय कर लिया था कि PCB में नहीं जाऊंगा। वहां जो भी गया, इज्जत लेकर वापस नहीं आया। मैं टीवी पर काम करता हूं, पैसे लेता हूं और बैठ जाता हूं। ये लोग कभी मजबूत शख्सियत नहीं चाहते।”

बदलाव की जरूरत

अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने का उपाय बताते हुए कहा कि बोर्ड को चाहिए कि वह बड़े कैरेक्टर्स और एग्रेसिव टैलेंट को आगे बढ़ने दे, बजाय उन्हें फ़िल्टर करने के।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: लुईस सुआरेज़ के दो गोल बेकार, शिकागो ने इंटर मियामी को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई - Dainik Diary - Authentic Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *