Connect with us

Sports

बिना बुमराह के भी टीम इंडिया के असली लीडर बन चुके हैं सिराज — ग्रेग चैपल की बड़ी भविष्यवाणी

ग्रेग चैपल ने मोहम्मद सिराज की ओवल टेस्ट में धमाकेदार गेंदबाज़ी को बताया आने वाले वर्षों तक याद रखे जाने वाला पल, बोले — अब यही हैं भारत के बॉलिंग अटैक के असली कप्तान।

Published

on

ग्रेग चैपल ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की: "अब बुमराह के बिना भारत के असली गेंदबाज़ी लीडर हैं सिराज
ओवल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज को मिला ग्रेग चैपल का सलाम — “अब ये लीडर बन चुका है”

जब भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में आखिरी दिन कहर बरपाया, तो ना सिर्फ मैच भारत की झोली में आया बल्कि क्रिकेट जगत को भी झकझोर दिया। अब इस प्रदर्शन की गूंज ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल ने सिराज की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए उन्हें भारत के गेंदबाज़ी आक्रमण का “आध्यात्मिक और वास्तविक लीडर” बताया है।

और भी पढ़ें : जो रूट पहले से भी ज्यादा ख़तरनाक हैं” — रिकी पोंटिंग को है एशेज में शतक की उम्मीद

ग्रेग चैपल ने एक कॉलम में लिखा, “सिराज अब उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां बुमराह हों या न हों, फर्क नहीं पड़ता। वह गेंदबाज़ी यूनिट को लीड करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

ओवल टेस्ट से लिखा गया नया इतिहास

चैपल के मुताबिक, सिराज ने पहले भी कई ऐतिहासिक मैदानों पर शानदार प्रदर्शन किया है — चाहे वो लॉर्ड्स हो, केपटाउन हो या गाबा — लेकिन ओवल में जो हुआ, वह आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।

“यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं था, यह एक उदाहरण था। एक ऐसी मिसाल, जो युवा गेंदबाज़ों को प्रेरणा देती रहेगी,” चैपल ने कहा।

‘जुनून से लीडरशिप तक’ का सफर

ग्रेग चैपल का मानना है कि सिराज में अब सिर्फ आग नहीं, बल्कि उसे दिशा देने की काबिलियत भी आ चुकी है। उन्होंने लिखा,
“उसने पागलपन की हद तक गेंदबाज़ी की, लेकिन उसी में उसने वो कला भी दिखाई जो एक सच्चे लीडर में होती है — कब आक्रामक होना है, कब धैर्य रखना है, कब गेम को पकड़ना है। यही फर्क है एक अच्छे खिलाड़ी और सच्चे लीडर में।”

मौके की पहचान ही असली योग्यता

सिराज की सबसे बड़ी खूबी चैपल के अनुसार यह है कि वह जानता है कब, कहां और कैसे अपनी पूरी ताक़त झोंकनी है। उन्होंने इसे सिराज की “खामोश ताक़त” कहा।
“वो सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ नहीं है, वो एक सोचने वाला गेंदबाज़ है। और यही उसे सबसे अलग बनाता है।”

भारत में कई बार तेज़ गेंदबाज़ उभरते हैं लेकिन लगातार सुधार, मानसिक लचीलापन और जुनून के साथ उद्देश्य जोड़ने वाले खिलाड़ी कम ही होते हैं। ग्रेग चैपल के मुताबिक मोहम्मद सिराज अब उन चुनिंदा नामों में शुमार हो चुके हैं।