India News
Twisha Sharma Case: सास Giribala Singh ने मौत के बाद IAS, IPS, Judges को किए 46 Calls परिवार ने पूछा, CCTV वाले क्यों थे List में?
Twisha Sharma के पिता Navnidhi Sharma ने SIT से माँगी Call Detail Records की जाँच — बेटी का शव लेने से किया इनकार, Fair Investigation की माँग पर अड़े।
Bhopal में 12 मई को अपने ससुराल में फंदे पर लटकती मिली Twisha Sharma का मामला जितना आगे बढ़ रहा है, उतने ही नए और चौंकाने वाले सवाल सामने आ रहे हैं। अब उनके पिता Navnidhi Sharma ने एक विस्तृत Press Statement जारी कर सास Giribala Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं — और पूछा है कि उनकी बेटी की मौत के तुरंत बाद इतने “रसूखदार” लोगों को Calls क्यों किए गए?
46 Calls, बड़े नाम — और परिवार को कोई सूचना नहीं
Navnidhi Sharma के Statement के मुताबिक, Twisha का शव मिलने के बाद Retired Judge और Bhopal Consumer Court की मौजूदा Chair Giribala Singh ने करीब 46 Calls किए। जिन लोगों को ये Calls किए गए उनमें शामिल थे — IAS और IPS अधिकारी, Justice Manoj Kumar (ADJ), Justice Satyendra Kumar Singh (Lokayukta), AK Mishra (District Judge), Advocate Venosh Carlo, Dr Rajbala Bahudoria (ENT Doctor), Dr Yashveer, Pankaj Kushwaha, Ajey Singh, Manojkumar, Siabala Baghel, Pramod Jharia — और सबसे अहम — CCTV Maintenance से जुड़े Rohit Vishwakarma और Vinod Wani।
लेकिन इन सब Calls के बावजूद Twisha के माता-पिता को न तो समय पर सूचना दी गई, न कोई पारदर्शिता बरती गई। Navnidhi Sharma ने सवाल उठाया — “इतने लोगों को Call किया गया, लेकिन उनके परिवार को वो ‘Prompt Communication’ क्यों नहीं मिली जो बाकियों को मिली?”
CCTV Maintenance वाले क्यों थे List में?
परिवार के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है। Navnidhi Sharma ने कहा कि वो हर उस व्यक्ति का सम्मान करते हैं जिसने इस दुखद घड़ी में संवेदना जताई — लेकिन यह समझ से परे है कि CCTV Maintenance या Technical Services से जुड़े लोग इस मामले में “Relevant Participants” कैसे बन गए?
उनका Statement साफ कहता है — “परिवार SIT से अनुरोध करता है कि घटना के तुरंत बाद की अवधि से संबंधित सभी Call Detail Records, Digital Communications, CCTV Logs, Maintenance Records और Electronic Evidence की जाँच की जाए।”
Giribala Singh Media में क्यों? — एक Accused के बयान पर सवाल
Twisha Sharma के पिता ने यह भी पूछा कि जब Giribala Singh खुद इस Case में Accused हैं और जाँच जारी है, तो वो लगातार Media में बयान क्यों दे रही हैं?
Statement में कहा गया — “हर Accused को अपना बचाव करने का अधिकार है। लेकिन Public Campaigns जो Witnesses या जाँच को प्रभावित कर सकें, उन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।”
इससे पहले Giribala Singh ने Media में कहा था कि Twisha को Drugs की लत थी और वो Schizophrenia से पीड़ित थीं। जबकि Twisha के परिवार ने Dowry Harassment और Abetment to Suicide के आरोप लगाए हैं।
Twisha की इज्ज़त की दुहाई — “वो अब खुद नहीं बोल सकतीं”
Navnidhi Sharma के Statement का सबसे भावुक हिस्सा वो था जब उन्होंने Twisha की गरिमा की बात की।
उन्होंने लिखा — “Twisha Sharma अब हमारे बीच नहीं हैं। वो अपना पक्ष नहीं रख सकतीं। Press Conference नहीं कर सकतीं। अपनी इज्ज़त का बचाव नहीं कर सकतीं।” उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि ऐसे बयानों से बचें जो उनकी बेटी की dignity को ठेस पहुँचाएं।
दूसरी Autopsy की माँग फिर उठी
परिवार ने एक बार फिर Second Post-Mortem की माँग दोहराई है। Bhopal की एक अदालत ने इस हफ्ते इस माँग को खारिज कर दिया था। परिवार का कहना है कि वो किसी पर सीधा आरोप नहीं लगा रहे — बस चाहते हैं कि एक स्वतंत्र जाँच हर सवाल का जवाब दे।
“अगर सब कुछ सही था, तो एक Independent Investigation उसे साबित करे। अगर नहीं था, तो जिम्मेदार लोगों को — चाहे उनका पद कुछ भी हो — जवाबदेह ठहराया जाए।”
और भी पढ़ें : Vijay सरकार पर मंडराया संकट? CPI(M) की चेतावनी AIADMK को कैबिनेट में जगह मिली तो समर्थन पर पुनर्विचार
Samarth Singh अब भी फरार — Reward तीन गुना बढ़ा
Twisha के पति Samarth Singh, जो पेशे से Advocate हैं, उनकी मौत के बाद से फरार हैं। Madhya Pradesh Police ने उनके खिलाफ Lookout Circular (LoC) जारी कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी पर इनाम तीन गुना बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया है। इसके अलावा Police ने Local Court में उनका Passport रद्द करने की अर्जी दी है, जिस पर 23 मई को सुनवाई होनी है।
Samarth Singh की तरफ से Anticipatory Bail की नई अर्जी पर भी जल्द सुनवाई होने वाली है।
Twisha के परिवार के Advocate Piyush Kumar Tiwari ने Giribala Singh को मिली Anticipatory Bail रद्द करने की माँग की है — आरोप है कि Bail Conditions का उल्लंघन किया गया और जाँच को प्रभावित करने की कोशिश की गई। परिवार ने High Court में भी Magistrate Court के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें Giribala Singh को Bail दी गई थी — इस पर सोमवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
क्या है पूरा मामला?

Twisha Sharma 12 मई को Bhopal स्थित अपने Matrimonial Home में फंदे पर लटकती मिली थीं। उनके परिवार ने ससुराल पर Dowry Harassment और Abetment to Suicide के आरोप लगाए। Police ने Samarth Singh और उनकी माँ Giribala Singh के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 80(2) (Dowry Death), 85 (Cruelty by Husband or Relatives) और 3(5) (Common Intention) के तहत FIR दर्ज की है।
Defense Counsel Mrigendra Singh का कहना है कि दोनों के बीच सामान्य रिश्ते थे और छोटे-मोटे विवाद ही थे। उन्होंने यह भी कहा कि Accused पक्ष CBI जाँच की माँग करते हुए Writ Petition दाखिल करेगा।
Twisha Sharma के परिवार ने अब तक उनका शव लेने से इनकार किया है — यह उनका एकमात्र हथियार है, जो वो न्याय की माँग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
