India News
पूर्व Prasar Bharati CEO Vempati संभालेंगे जिम्मेदारी, Prasoon Joshi बने Prasar Bharati के नए चेयरमैन
पूर्व Prasar Bharati CEO Vempati संभालेंगे जिम्मेदारी, Prasoon Joshi बने Prasar Bharati के नए चेयरमैन
फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़े देश के सबसे अहम संस्थान में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व Prasar Bharati CEO Shashi Shekhar Vempati को Central Board of Film Certification (CBFC) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, Vempati तीन साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे और उन्होंने बुधवार से ही अपना कार्यभार संभाल लिया है।
Vempati, मशहूर गीतकार और विज्ञापन प्रोफेशनल Prasoon Joshi की जगह लेंगे, जो अगस्त 2017 से CBFC के चेयरपर्सन थे। हाल ही में Prasoon Joshi को Ministry of Information and Broadcasting (MIB) द्वारा Prasar Bharati का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
और भी पढ़ें : “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी”, Mamata Banerjee का बड़ा ऐलान, बंगाल चुनाव परिणाम पर छिड़ा नया सियासी संग्राम
बताया जा रहा है कि Prasar Bharati में यह पद करीब पांच महीने से खाली था, क्योंकि पूर्व चेयरमैन Navneet Kumar Sehgal ने दिसंबर 2025 में इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में Joshi की नियुक्ति के बाद CBFC में भी बदलाव किया गया।

सरकारी बयान में कहा गया है कि Shashi Shekhar Vempati के पास मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और पब्लिक कम्युनिकेशन का लंबा अनुभव है, जिससे CBFC के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि Vempati ने हाल ही में Broadcast Audience Research Council (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया था, जहां वे 2024 से डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे।
CBFC, जिसे आम तौर पर सेंसर बोर्ड भी कहा जाता है, फिल्मों और अन्य विजुअल कंटेंट को प्रमाणित करने का काम करता है। ऐसे में इस पद पर Vempati की नियुक्ति को फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया जगत के लिए अहम माना जा रहा है।
