Connect with us

Entertainment

‘सबसे चालाक लोमड़ी’: अभिषेक कश्यप ने अब आमिर खान पर साधा निशाना, बोले – “मनमौजी और मैनिपुलेटिव हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट”

‘दबंग’ निर्देशक अभिषेक कश्यप ने सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बताया इंडस्ट्री का सबसे चालाक व्यक्ति, बोले – “लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं”

Published

on

अभिनव कश्यप का आमिर खान पर निशाना – “सबसे चालाक लोमड़ी, इंडस्ट्री को करते हैं मैनिपुलेट”
अभिनव कश्यप का नया बयान — “आमिर खान बॉलीवुड की सबसे चालाक लोमड़ी हैं, लोगों को मैनिपुलेट करते हैं।”

‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप ने एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप लगाने के बाद अब कश्यप ने सीधा निशाना साधा है आमिर खान पर। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने आमिर को फिल्म इंडस्ट्री का “सबसे चालाक लोमड़ी” बताया और दावा किया कि अभिनेता अपने फायदे के लिए इंडस्ट्री के बड़े लोगों को “मैनिपुलेट” करते हैं।

अभिनव ने Bollywood Thikana को दिए इंटरव्यू में कहा —

अभिनव कश्यप का आमिर खान पर निशाना – “सबसे चालाक लोमड़ी, इंडस्ट्री को करते हैं मैनिपुलेट”

“वो सबसे चालाक लोमड़ी हैं। सलमान से भी छोटे हैं, लेकिन उतने ही चालाक और मैनिपुलेटिव। उन्होंने डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को कंट्रोल करने की नई ट्रेंड शुरू की। वो लोगों की कमजोरियों का फायदा उठाते हैं — पार्टी देते हैं, शराब पिलाते हैं, और उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं।”

कश्यप ने आगे कहा कि आमिर खान परफेक्शन के नाम पर फिल्ममेकिंग के हर पहलू में बेवजह दखल देते हैं।

अभिनव कश्यप का आमिर खान पर निशाना – “सबसे चालाक लोमड़ी, इंडस्ट्री को करते हैं मैनिपुलेट”

“वो अपने को-वर्कर्स की एनर्जी ड्रेन कर देते हैं। शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक हर चीज़ में खुद को शामिल रखते हैं। वो 25 टेक लेते हैं लेकिन पहले और आखिरी टेक में कोई फर्क नहीं होता।”

“प्रसून जोशी और राकेश मेहरा जैसे लोगों को फंसा लिया”

अभिनव कश्यप ने यह भी दावा किया कि आमिर खान ने बॉलीवुड के कुछ सम्मानित रचनात्मक दिमागों को “अपने प्रभाव में ले लिया” है।

“वो बहुत ताकतवर लोगों के ज़रिए काम करते हैं। उन्होंने मुझे भी अपने ऐड प्रोजेक्ट्स में मैनिपुलेट किया। प्रसून जोशी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे इंटेलेक्चुअल्स को भी उन्होंने अपने प्रभाव में फंसा रखा है। मुझे समझ नहीं आता उनके पास कौन-सी ताकत है जो इतने बड़े लोग भी झुक जाते हैं।”

सलमान खान विवाद के बाद नई बहस

यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अभिनव पहले ही सलमान खान और दबंग फ्रेंचाइज़ी से अपने विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने पहले खान परिवार पर “मानसिक उत्पीड़न” का आरोप लगाया था और कहा था कि बॉलीवुड में “सत्ता का खेल” चलता है।

अब आमिर खान को लेकर दिए गए इस बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। कुछ दर्शक इसे “बोल्ड एक्सपोज़” बता रहे हैं, जबकि कई इसे कश्यप की “पुरानी नाराज़गी और व्यक्तिगत बदले” का हिस्सा मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कश्यप के बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जहां कुछ यूज़र्स ने लिखा कि “आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं, मिस्टर मैनिपुलेटर हैं”, वहीं कुछ ने कश्यप की आलोचना करते हुए कहा कि “वो फिर से विवादों के जरिए सुर्खियों में आना चाहते हैं।”

फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय है कि कश्यप की यह टिप्पणी बॉलीवुड के बड़े चेहरों पर फिर एक बार बहस को जन्म दे चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *