Connect with us

Entertainment

‘Bandar’ Box Office Day 4: पहले वीकेंड के बाद सोमवार को लगा झटका, Bobby Deol की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी

Anurag Kashyap की क्राइम थ्रिलर ने शुरुआती वीकेंड में बढ़त दिखाई थी, लेकिन चौथे दिन कलेक्शन और शो दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

Published

on

Bandar Box Office Day 4: Bobby Deol Film Sees Sharp Drop After Weekend Growth
Anurag Kashyap की ‘Bandar’ बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद सोमवार को कमजोर प्रदर्शन करती नजर आई

Bandar की थिएटर पर पकड़ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है। रिलीज़ के बाद जहां फिल्म ने पहले वीकेंड में थोड़ी रफ्तार पकड़ी थी, वहीं चौथे दिन यानी सोमवार को इसके कलेक्शन में साफ गिरावट दर्ज की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को लगभग ₹0.10 करोड़ (नेट इंडिया) का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹2.55 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹3.06 करोड़ बताया जा रहा है।

पहले वीकेंड में फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा था। शुक्रवार को जहां ओपनिंग ₹0.50 करोड़ रही, वहीं शनिवार को यह बढ़कर ₹0.95 करोड़ तक पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने अपना सबसे अच्छा दिन दर्ज किया और ₹1 करोड़ का आंकड़ा छुआ। लेकिन सोमवार आते ही यह ग्राफ तेजी से नीचे आ गया।

सोमवार को क्यों गिरा कलेक्शन?

फिल्म की कमाई में गिरावट का सबसे बड़ा कारण वीकडेज का असर और दर्शकों की सीमित रुचि माना जा रहा है। सोमवार को फिल्म का ओवरऑल ऑक्यूपेंसी करीब 10% रहा, जबकि हिंदी वर्जन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.08% दर्ज की गई।

शहरों के हिसाब से देखें तो NCR और हैदराबाद में फिल्म ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 12% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। वहीं लखनऊ 11% के साथ पीछे रहा। दूसरी तरफ पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में यह आंकड़ा सिर्फ 2% तक सिमट गया।

और भी पढ़ें : दिल्ली की गलियों में शुरू हुई थी Piyush Mishra की लव स्टोरी, बोले “मुलाकात हुई और इश्क हो गया”

शो और स्क्रीन में भी गिरावट

फिल्म की थिएटर प्रेजेंस भी लगातार घटती जा रही है। जहां रिलीज़ डे पर लगभग 1,365 शो चल रहे थे, वहीं सोमवार तक यह संख्या घटकर सिर्फ 523 रह गई। यानी फिल्म की स्क्रीनिंग में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है।

NCR अभी भी फिल्म का सबसे मजबूत मार्केट बना हुआ है, जहां 169 शो चल रहे हैं। इसके बाद अहमदाबाद (85 शो) और मुंबई (68 शो) का स्थान है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

Bandar Box Office Day 4: Bobby Deol Film Sees Sharp Drop After Weekend Growth


इस क्राइम थ्रिलर में कहानी एक उम्रदराज़ कलाकार समर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उस पर रेप के आरोप लगते हैं। इसके बाद वह एक ऐसे सिस्टम में फंस जाता है, जहां कानून और पुलिस व्यवस्था दोनों सवालों के घेरे में आ जाते हैं।

फिल्म में Bobby Deol, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी और सपना पब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। वहीं निर्देशन की कमान संभाली है मशहूर फिल्ममेकर Anurag Kashyap ने।

कुल मिलाकर, ‘Bandar’ की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक रही, लेकिन अब इसकी बॉक्स ऑफिस रफ्तार थमती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।