Connect with us

Celebrity News

क्या Diljit Dosanjh’s अब अमेरिकी नागरिक हैं? Reported के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

‘मैं हूं पंजाब’ कहने वाले दिलजीत दोसांझ की कथित US Citizenship ने फैंस को किया हैरान, राजनीति में आने की मांग ने बढ़ाया मामला।

Published

on

Diljit Dosanjh US Citizenship: दिलजीत दोसांझ की अमेरिकी नागरिकता पर क्यों मचा बवाल?
दिलजीत दोसांझ की कथित अमेरिकी नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस।

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी कथित अमेरिकी नागरिकता है। हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ ने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी और तब से वह भारत में ई-वीजा के जरिए यात्रा कर रहे हैं। यही खबर अब इंटरनेट पर बहस का बड़ा विषय बन गई है।

दरअसल, दिलजीत की पहचान सिर्फ एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि पंजाबी संस्कृति के ग्लोबल चेहरे के तौर पर रही है। उन्होंने अपने गानों, फिल्मों और इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स के जरिए हमेशा पंजाब और पंजाबी भाषा को दुनिया भर में प्रमोट किया। उनका मशहूर डायलॉग “मैं हूं पंजाब” लंबे समय से उनकी पहचान का हिस्सा बन चुका है।

यही वजह है कि जब उनकी कथित US Citizenship की खबर सामने आई तो कई फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे उनका निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि पंजाब और भारत की पहचान को इतनी मजबूती से पेश करने वाले कलाकार ने आखिर अमेरिकी नागरिकता क्यों ली।

इस मामले ने तब और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब पंजाब के कुछ रिटायर्ड IAS अधिकारियों, पूर्व रक्षा कर्मियों और प्रोफेशनल्स के एक समूह ने दिलजीत दोसांझ से राजनीति में आने की अपील कर दी। उनका मानना है कि दिलजीत युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं और पंजाब के लिए नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं।

हालांकि दिलजीत दोसांझ ने अब तक इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न तो उन्होंने अमेरिकी नागरिकता की पुष्टि की है और न ही इन दावों का खंडन किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत का आखिरी भारतीय पासपोर्ट मुंबई से साल 2018 में जारी हुआ था। वहीं उनकी पत्नी संदीप कौर के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह अमेरिकी नागरिक हैं। इसके अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक लग्जरी बंगले का पता भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

और भी पढ़ें : Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office: Ranveer Singh और Akshay Kumar की फिल्मों में Tuesday को दिखी थोड़ी रफ्तार जानें पूरा हाल

दिलजीत दोसांझ पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव से आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी और बाद में बॉलीवुड व इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक अपनी पहचान बनाई।

Diljit Dosanjh US Citizenship: दिलजीत दोसांझ की अमेरिकी नागरिकता पर क्यों मचा बवाल?


‘G.O.A.T.’, ‘MoonChild Era’ और ‘Ghost’ जैसे एल्बम्स से लेकर ‘Udta Punjab’ और ‘Amar Singh Chamkila’ जैसी फिल्मों तक, दिलजीत ने हर मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। हाल के वर्षों में उनका अमेरिकी शो ‘The Tonight Show Starring Jimmy Fallon’ और Coachella में परफॉर्मेंस भी काफी चर्चा में रहे।

अब फैंस को इंतजार है कि दिलजीत दोसांझ खुद इस पूरे विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *