India News
₹370 Biryani विवाद: Comedian Pranit More पर केस दर्ज, Cyber Police की जांच तेज
Viral शो क्लिप के बाद बढ़ा विवाद, NCW ने Pranit More और Himanshu Jangra को भेजा समन
Stand-up comedy की दुनिया में एक विवादित मामला सामने आया है, जहां Comedian Pranit More अब Maharashtra Cyber Police की जांच के घेरे में आ गए हैं। ‘₹370 biryani’ वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में बना हुआ है।
दरअसल, हाल ही में Pranit More के एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति—जिसकी पहचान 23-year-old Himanshu Jangra के रूप में हुई—अपने डेट अनुभव के बारे में बात करते हुए कहता है कि उसने ₹370 की biryani खिलाई, इसलिए उसे अपने “investment का return” मिलना चाहिए। इस बयान के दौरान More और वहां मौजूद audience हंसते नजर आए, जिससे विवाद और गहरा गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। खासकर महिलाओं ने इस तरह के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। कई influencers ने भी Pranit More की आलोचना की कि उन्होंने उस समय Himanshu को रोका नहीं और मंच पर ऐसे comments को जारी रहने दिया।
विवाद बढ़ने के बाद Pranit More ने सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि audience member द्वारा कही गई बातें उनके व्यक्तिगत विचारों को दर्शाती नहीं हैं। हालांकि, इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
और भी पढ़ें : Dhanush और Siruthai Siva पहली बार करेंगे साथ काम? 2027 में शुरू होगी बड़े एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग
इस पूरे मामले में National Commission for Women (NCW) ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने Pranit More और Himanshu Jangra दोनों को समन जारी किया है। NCW का कहना है कि इस तरह के बयान महिलाओं की सहमति (consent) और गरिमा को कमजोर करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।
NCW Chairperson Vijaya Rahatkar ने Haryana Police को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे बयानों का महिमामंडन महिलाओं की सुरक्षा और समाज की सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इसी बीच, इस विवाद का असर Himanshu Jangra के करियर पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gurugram स्थित एक कंपनी, जहां वह web developer के रूप में काम कर रहे थे, ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।
अब Maharashtra Cyber Police इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें viral वीडियो की सत्यता, आयोजकों की भूमिका और लागू कानूनों के तहत कार्रवाई शामिल है। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि comedy के नाम पर कही जाने वाली बातें किस हद तक स्वीकार्य हैं और कब वे सामाजिक मर्यादाओं को पार कर जाती हैं।
