Connect with us

Politics

Rahul Gandhi के ‘economic tsunami’ दावे पर BJP का पलटवार: “यह सिर्फ डर फैलाने की कोशिश”

Amit Malviya बोले—भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, “panic create” कर रहे हैं विपक्ष के नेता

Published

on

Rahul Gandhi Economic Tsunami Claim: BJP का पलटवार, Amit Malviya ने दिए आंकड़े
Rahul Gandhi के आर्थिक दावे पर BJP का तीखा जवाब, Amit Malviya ने गिनाए मजबूत आंकड़े।

Rahul Gandhi के “economic tsunami” वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। Bharatiya Janata Party (BJP) ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे “fear mongering” बताया है।

BJP नेता Amit Malviya ने कहा कि राहुल गांधी देश में बेवजह डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

क्या है पूरा विवाद?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि भारत “economic tsunami” की ओर बढ़ रहा है और सरकार ने अर्थव्यवस्था के सुरक्षा तंत्र को कमजोर कर दिया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

BJP का जवाब: “India is not defenceless”

Amit Malviya ने X पर कई आर्थिक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

“These are signs of resilience.”

उन्होंने बताया कि मई 2026 में E-way bill generation में 12.9% की बढ़ोतरी हुई, जबकि manufacturing और services sectors भी मजबूत बने हुए हैं, जहां PMI क्रमशः 56.6 और 58.9 दर्ज किया गया।

महंगाई और निवेश पर क्या कहा?

Malviya ने कहा कि अप्रैल में retail inflation 3.48% रही, जो Reserve Bank of India (RBI) के target से नीचे है।

साथ ही FY26 में $94.5 billion का record FDI आया है और foreign exchange reserves भी मजबूत स्थिति में हैं।

और भी पढ़ें : TMC में बढ़ी अंदरूनी हलचल! 20 सांसद BJP के संपर्क में होने की चर्चा, Mamata Banerjee की मुश्किलें बढ़ीं?

सरकार के कदमों का जिक्र

BJP नेता ने कहा कि सरकार ने global economic दबाव से निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

  • पेट्रोल-डीजल पर excise duty कटौती
  • जरूरत पड़ने पर export restrictions
  • MSMEs के लिए ECLGS 5.0 योजना

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत MSMEs को 100% तक की guarantee coverage मिलती है, जबकि अन्य sectors को भी मजबूत support दिया जा रहा है।

Rahul Gandhi Economic Tsunami Claim: BJP का पलटवार, Amit Malviya ने दिए आंकड़े


रोजगार और उद्योग पर फोकस

Malviya ने aviation sector के लिए 1,500 करोड़ तक की सहायता और coal gasification projects के लिए 37,500 करोड़ की मंजूरी का भी जिक्र किया।

“The objective is clear: protect jobs, sustain supply chains and ensure uninterrupted production.”

उन्होंने कहा कि ये सभी कदम यह दिखाते हैं कि सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर लगातार काम कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *