Business / Economy
Tamil Nadu में अभी Petrol की कमी नहीं, लेकिन घट रहा Stock का ‘Safety bufer’
10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तमिलनाडु के पेट्रोल पंपों पर घटा स्टॉक रिजर्व, डीलर्स ने जताई चिंता।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच तमिलनाडु से ईंधन स्टॉक को लेकर अहम खबर सामने आई है। राज्य के पेट्रोल पंप डीलर्स का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध स्टॉक का ‘सेफ्टी विंडो’ लगातार छोटा होता जा रहा है।
पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने लोगों से घबराकर ज्यादा खरीदारी न करने की अपील की है। हालांकि, राज्य के कई डीलर्स का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में सप्लाई साइकल काफी बदल गया है।
कम स्टॉक के साथ चल रहे कई पेट्रोल पंप
आमतौर पर एक मध्यम आकार के पेट्रोल पंप पर 50,000 से 60,000 लीटर तक पेट्रोल और डीजल का स्टॉक रखा जाता है, जबकि करीब 10,000 लीटर रिजर्व में रखा जाता है।
लेकिन अब कई पेट्रोल पंप केवल 20,000 से 25,000 लीटर स्टॉक के साथ काम चला रहे हैं। डीलर्स का कहना है कि तेल कंपनियां सीमित मात्रा में सप्लाई भेज रही हैं ताकि सभी आउटलेट्स पर समान वितरण हो सके।
“फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं”
तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (TNPDA) के अध्यक्ष केपी मुरली ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और तेल कंपनियां लगातार सप्लाई दे रही हैं।
उन्होंने बताया,
“अभी किसी पेट्रोल पंप पर लंबे समय तक ड्राई स्थिति नहीं बनी है। हालांकि सप्लाई सीमित हो गई है और बड़े डीलर्स पर इसका ज्यादा असर महसूस हो रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि अगर आने वाले दिनों में सप्लाई इसी तरह सीमित रही तो स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
तेजी से खत्म हो रहा स्टॉक
तिरुचिरापल्ली के एक डीलर ने बताया कि पिछले सप्ताह से स्टॉक साइकल काफी छोटा हो गया है।
उनके मुताबिक,
“स्टॉक उपलब्ध है लेकिन अब रिफिलिंग का अंतराल बदल गया है। तेल कंपनियां खपत पर करीब से नजर रख रही हैं।”
और भी पढ़ें : CEO ने पूरी HR टीम को किया बाहर, कहा- “ऐसी समस्याएं बना रहे थे जो थीं ही नहीं”
मदुरै के कुछ पेट्रोल पंपों पर सोमवार को थोड़ी देर के लिए स्टॉक खत्म होने की खबर भी सामने आई, क्योंकि वे नए स्टॉक साइकल के हिसाब से खुद को एडजस्ट नहीं कर पाए।

लगातार बढ़ रहे दाम
सोमवार तक तमिलनाडु में पेट्रोल की कीमत करीब 107 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 99 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी थी।
पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में लगभग 5 से 7 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों के साथ सप्लाई प्रबंधन भी बड़ी चुनौती बन सकता है।
