Connect with us

Bollywood News

Yash ने बताया ‘टॉक्सिक’ की खासियत: गैंगस्टर दुनिया में दिखेगा महिला नजरिया

डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ‘फीमेल गेज’ को बताया ताजगी भरा अनुभव, बोले- एक्शन फिल्मों को मिलेगा नया रूप

Published

on

Toxic Film: यश ने बताया क्यों खास है गीतू मोहनदास का ‘फीमेल गेज’ विज़न

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Yash इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Toxic को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म लंबे समय से सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। पहले इसके रिलीज की उम्मीद थी कि यह इस साल की शुरुआत में आएगी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदलकर 4 जून कर दी गई है।

फिल्म का निर्देशन कर रही हैं Geetu Mohandas, जो अपनी अलग और संवेदनशील कहानी कहने की शैली के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में यश ने इस फिल्म और अपनी डायरेक्टर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि टॉक्सिक में दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है।

यश ने कहा कि यह पहली बार है जब एक बड़े स्तर की गैंगस्टर और एक्शन फिल्म को “फीमेल गेज” यानी महिला नजरिए से दिखाया जा रहा है। उनके मुताबिक, भारत में अब तक एक्शन फिल्मों का फोकस ज्यादातर पुरुष निर्देशकों के हाथों में रहा है, लेकिन गीतू मोहनदास इस ट्रेंड को बदल रही हैं।

Toxic Film: यश ने बताया क्यों खास है गीतू मोहनदास का ‘फीमेल गेज’ विज़न


उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं की नजर से संवेदनशीलता, रोमांस और चाहत (desire) को दिखाने का तरीका अलग होता है, और यही इस फिल्म को खास बनाता है। यश के अनुसार, यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें भावनाओं और किरदारों की गहराई भी देखने को मिलेगी।

गीतू मोहनदास पहले भी Moothon और Liar’s Dice जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों में अक्सर सामाजिक मुद्दों और मानवीय भावनाओं की गहराई देखने को मिलती है।

यश, जिन्होंने KGF से पैन-इंडिया स्टारडम हासिल किया, अब इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि टॉक्सिक भारतीय सिनेमा में एक नया बदलाव लेकर आएगी, खासकर एक्शन और गैंगस्टर जॉनर में।

फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है और सभी को इंतजार है कि गीतू मोहनदास का यह नया विज़न बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाता है।

और पढ़ें- DAINIK DIARY

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *