Connect with us

Tech

इस हफ्ते IPO की बहार! 7 नए इश्यू खुले सब्सक्रिप्शन के लिए, 19 कंपनियां शेयर बाजार में देंगी दस्तक

Crizac का ₹860 करोड़ का मेनबोर्ड IPO 2 जुलाई से, SME सेक्टर में 6 कंपनियों का इश्यू आज से शुरू

Published

on

7 IPOs Open for Subscription, 19 Companies to List This Week | Dainik Diary
IPO का महासप्ताह: निवेशकों को मिले नए मौके, बाजार में 19 नई लिस्टिंग्स

नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। 30 जून से शुरू हुए इस सप्ताह में कुल 7 नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिनमें एक मेनबोर्ड कंपनी और छह SME कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही 19 कंपनियां इस सप्ताह शेयर बाजार में अपनी पहली लिस्टिंग करेंगी, जिससे मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है।

इस सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट में Crizac Limited निवेशकों का ध्यान खींच रही है, जो इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी का ₹860 करोड़ का IPO 2 जुलाई से 4 जुलाई तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹233 से ₹245 प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, Indogulf Cropsciences का ₹200 करोड़ का इश्यू 30 जून को बंद हो रहा है, जिसकी लिस्टिंग 3 जुलाई को संभावित है।

7 IPOs Open for Subscription, 19 Companies to List This Week | Dainik Diary


SME सेक्टर में IPO की बाढ़

SME सेगमेंट में इस हफ्ते IPO का जोरदार सिलसिला देखने को मिलेगा। Silky Overseas, Pushpa Jewellers, Cedaar Textile, Marc Loire Fashions, और Vandan Foods की पेशकश आज 30 जून से शुरू होकर 2 जुलाई को बंद होगी। ये सभी कंपनियां अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी रखती हैं:

  • Silky Overseas – ₹30.68 करोड़
  • Pushpa Jewellers – ₹98.65 करोड़
  • Cedaar Textile – ₹60.90 करोड़
  • Marc Loire Fashions – ₹21 करोड़
  • Vandan Foods – ₹30.36 करोड़

इसके अलावा, Cryogenic OGS SME सेगमेंट का आखिरी IPO होगा, जो 3 जुलाई से 7 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह कंपनी ₹17.77 करोड़ जुटाने जा रही है, जिसकी कीमत ₹44 से ₹47 प्रति शेयर के बीच है।


लिस्टिंग से पहले दिखा निवेशकों में उत्साह

निवेशकों की उत्सुकता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि Globe Civil Projects, Ellenbarrie Industrial Gases और Kalpataru Projects के IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इनकी लिस्टिंग 1 जुलाई को होगी और ये IPO क्रमशः 86.04 गुना, 22.19 गुना और 2.26 गुना सब्सक्राइब हुए थे।

वहीं HDB Financial Services और Sambhv Steel Tubes की लिस्टिंग 2 जुलाई को होगी, जिन्हें पिछले सप्ताह क्रमशः 17 गुना और 28.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।


SME में 13 कंपनियों की धांसू एंट्री

SME सेगमेंट में भी 13 कंपनियां इस हफ्ते लिस्ट होंगी। इनमें AJC Jewel Manufacturers, Shri Hare-Krishna Sponge Iron, Icon Facilitators, और Abram Food 1 जुलाई को डेब्यू करेंगी। Supertech EV, Suntech Infra Solutions और Rama Telecom की लिस्टिंग 2 जुलाई को होगी।

इसके बाद PRO FX Tech, Ace Alpha Tech, Valencia India और Moving Media Entertainment की एंट्री 3 जुलाई को होगी। सप्ताह के आखिरी दिन 4 जुलाई को Adcounty Media India और Neetu Yoshi लिस्ट होंगी।