World News
‘CNN Death Spiral में है, कोई नहीं देखता…’ Donald Trump ने उड़ाया मजाक, फिर उसी चैनल के Analyst की तारीफ कर खुद ही फंसे!
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने CNN और MS NOW की Ratings पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दोनों चैनलों को ‘कोई नहीं देखता’। लेकिन उसी पोस्ट में उन्होंने CNN के Data Analyst Harry Enten की तारीफ कर दी, जिसके बाद उनके बयान में विरोधाभास को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधा है। शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने CNN और MS NOW की Ratings को लेकर तीखी टिप्पणी की। हालांकि इसी पोस्ट में उन्होंने CNN के एक Analyst की जमकर तारीफ भी कर दी, जिसके चलते उनका बयान खुद ही विरोधाभासी नजर आया।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में CNN को लेकर लिखा, “CNN is in a DEATH SPIRAL” और इसके साथ MS NOW पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि दोनों Networks को “Literally, nobody” यानी लगभग कोई नहीं देख रहा है।
लेकिन इसके बाद उन्होंने CNN से जुड़े जिस शख्स की तारीफ की, उसने पूरे पोस्ट को दिलचस्प मोड़ दे दिया।
‘कोई CNN नहीं देखता’, फिर Harry Enten की तारीफ क्यों?
CNN की आलोचना करने के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने चैनल के Chief Data Analyst Harry Enten की तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें CNN का “best person” बताया और यहां तक लिखा “Don’t fire him!”
ट्रंप ने दावा किया कि Enten ने ऐसा डेटा दिखाया था जिसमें Donald Trump की लोकप्रियता को Abraham Lincoln और George Washington जैसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तुलना में छह गुना अधिक बताया गया था।
और भी पढ़ें : Donald Trump का नया election plan Republicans पर ही पड़ेगा भारी? $400 million MAGA fund और ‘अपने प्रचार’ की रणनीति पर उठे सवाल
यहीं ट्रंप की पोस्ट को लेकर सवाल उठने लगे। एक तरफ वह दावा कर रहे थे कि CNN को “कोई नहीं देखता”, दूसरी तरफ चैनल के Analyst की रिपोर्टिंग और उनके द्वारा दिखाए गए डेटा की जानकारी रखते हुए उसकी तारीफ भी कर रहे थे।
Maggie Haberman की टिप्पणी के बाद आया Trump का हमला
ट्रंप का यह सोशल मीडिया हमला उस समय सामने आया जब The New York Times की रिपोर्टर Maggie Haberman ने MS NOW पर एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप की पिछली आलोचना का जवाब दिया था।

मामला 9/11 Memorial से जुड़ी रिपोर्टिंग का था। रिपोर्ट में न्यूयॉर्क में जन्मे राष्ट्रपति ट्रंप के आगामी Ground Zero 9/11 Memorial कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के फैसले की चर्चा की गई थी।
Haberman ने इस रिपोर्टिंग का बचाव करते हुए कहा, “That’s objectively news.” यानी उनके मुताबिक यह स्पष्ट रूप से एक खबर थी और ऐसी जानकारी लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकती थी।
CNN पर लंबे समय से हमलावर रहे हैं Trump
Donald Trump और अमेरिकी Mainstream Media के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। खासतौर पर CNN को लेकर ट्रंप लंबे समय से बेहद आलोचनात्मक रहे हैं और अपने राजनीतिक करियर के दौरान कई मौकों पर चैनल की कवरेज पर सवाल उठा चुके हैं।
इस बार मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि ट्रंप ने एक ही पोस्ट में CNN की Ratings को लेकर बेहद कठोर टिप्पणी की और फिर उसी Network के Analyst की विश्वसनीयता की तारीफ कर दी।
उन्होंने Harry Enten के लिए लिखा कि उनके पास “Credibility” है और CNN को उन्हें नौकरी से नहीं निकालना चाहिए।
ट्रंप की पोस्ट में यही विरोधाभास सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है—अगर उनके मुताबिक CNN को ‘कोई नहीं देखता’, तो चैनल के Analyst की रिपोर्टिंग पर उनकी इतनी करीबी नजर कैसे है?
