Connect with us

Politics

क्या राजनीति में कदम रखेंगी तृषा कृष्णन? Vijay की पार्टी TVK से उपचुनाव लड़ने की चर्चा तेज

तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट खाली होने की अटकलें, विजय के फैसले के बाद तृषा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

Published

on

तृषा कृष्णन TVK में शामिल होंगी? विजय की सीट खाली होने पर उपचुनाव लड़ने की चर्चा
विजय की पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच तृषा कृष्णन, क्या राजनीति में करेंगी नई शुरुआत?

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सिनेमा और सत्ता का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के राजनीति में एंट्री के बाद अब एक और बड़ा नाम चर्चा में है—तृषा कृष्णन। खबरें हैं कि तृषा जल्द ही विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) में शामिल हो सकती हैं और उपचुनाव भी लड़ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि तृषा तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव मैदान में उतरें। दरअसल, विजय ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो सीटों—पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट—से जीत दर्ज की है। नियमों के अनुसार, उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिसके बाद वहां उपचुनाव होगा।

और भी पढ़ें : UAE के बाहर निकलते ही OPEC+ का बड़ा दांव, तेल उत्पादन बढ़ाया लेकिन असली खेल कुछ और!

बताया जा रहा है कि विजय पेरम्बूर सीट अपने पास रखने का मन बना रहे हैं, क्योंकि वहां उनकी जीत का अंतर ज्यादा रहा और यह इलाका राज्य सचिवालय के भी करीब है। ऐसे में तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट खाली होने की संभावना है, जहां से तृषा को उम्मीदवार बनाने की चर्चा जोरों पर है।

तृषा कृष्णन TVK में शामिल होंगी? विजय की सीट खाली होने पर उपचुनाव लड़ने की चर्चा


हालांकि, तृषा कृष्णन का राजनीति में कोई खास अनुभव नहीं है, और इसी वजह से वह इस प्रस्ताव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अभी इस फैसले पर सोच-विचार कर रही हैं और जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहतीं।

वहीं दूसरी ओर, विजय की राजनीति में एंट्री काफी दमदार रही है। उनकी पार्टी TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। हालांकि, सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का आंकड़ा जरूरी है, जिससे TVK अभी 10 सीट पीछे है।

और भी पढ़ें : 60 दिन की डेडलाइन खत्म होने को, फिर भी अमेरिका बोला ईरान से युद्ध नहीं, आखिर क्या चल रहा है पर्दे के पीछे?

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि TVK गठबंधन की राह तलाश रही है। कुछ रिपोर्ट्स में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के साथ हाथ मिलाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य खबरें अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के साथ गठबंधन की ओर इशारा करती हैं।

इस बीच, विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की इच्छा जताई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वह 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या तृषा कृष्णन फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाएंगी? अगर ऐसा होता है, तो यह साउथ इंडस्ट्री और राजनीति दोनों के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

Continue Reading
3 Comments