Connect with us

Entertainment

Anil Kapoor को याद आए पुराने दिन: “आजकल sets पर वो खुशी ही नहीं रही”

Farah Khan के vlog में खुलासा—David Dhawan बोले, late आने के बावजूद stars के साथ काम करना था मजेदार

Published

on

Janhvi Kapoor: “What did I consent to?”—Peddi विवाद के बीच पुराना बयान viral
Anil Kapoor ने आज के film sets को लेकर जताई निराशा, Bollywood के पुराने दिनों को किया याद।

Farah Khan के cooking vlog में Bollywood के पुराने दिनों को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। इस दौरान Anil Kapoor के एक बयान ने सभी का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्होंने आज के film sets की बदलती feeling पर अफसोस जताया।


“sets की खुशी खत्म हो गई है”

Farah Khan ने बताया कि Anil Kapoor ने उनसे हाल ही में क्या कहा:

“Farah, ab main sets pe jaata hoon naa, woh joy is missing… woh pura joy suck kar liya hai.”

यानि, आज के समय में फिल्म सेट पर काम करने का वो मजा और excitement अब पहले जैसा नहीं रहा।


पुराने दिनों की यादें

इस बातचीत में David Dhawan ने भी पुराने दौर को याद किया और बताया कि उस समय actors के साथ काम करना कितना enjoyable था।

उन्होंने कहा कि भले ही stars कभी-कभी late आते थे, लेकिन उनकी energy और काम करने का अंदाज अलग ही था।

और भी पढ़ें : Shilpa Shinde के बयान पर भड़कीं Hina Khan, PM से की तीखी अपील; सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

“late आते थे, पर shot perfect देते थे”

David Dhawan ने Salman Khan, Govinda, Sanjay Dutt और Anil Kapoor के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा:

“Salman, Govinda bhale hi late aate the, par jab shot dete the toh insaan khush hoke ghar jaata tha.”

Anil Kapoor: “आज के sets पर वो खुशी नहीं”—Farah Khan के vlog में खुलासा


उन्होंने यह भी कहा कि उस समय actors बहुत flexible होते थे—location या situation कोई भी हो, वे तुरंत adjust कर लेते थे।


बदल गया है Bollywood का माहौल

इस बातचीत से यह साफ हुआ कि आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री का working culture काफी बदल चुका है।

पहले जहां spontaneity, fun और teamwork ज्यादा देखने को मिलता था, वहीं अब चीजें ज्यादा structured और pressure-driven हो गई हैं।


David Dhawan के सुपरहिट फिल्में

David Dhawan ने Bollywood को कई blockbuster फिल्में दी हैं, जिनमें Judwaa, Biwi No.1, Partner और Mujhse Shaadi Karogi जैसी हिट्स शामिल हैं।