Connect with us

World News

Brazil के चुनाव से दूर रहें… Lula ने Trump को दी खुली चेतावनी, G7 में बढ़ा सियासी तनाव

Brazil के राष्ट्रपति Lula da Silva ने Donald Trump को देश के आगामी चुनावों में दखल न देने की नसीहत दी, G7 Summit के दौरान दोनों नेताओं के बयान बने चर्चा का विषय।

Published

on

Dainik Diary Asad 2026 06 18T180348.780
G7 Summit के दौरान Donald Trump और Lula da Silva के बीच Brazil चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी तनाव।

Brazil के आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति अब खुलकर सामने आने लगी है। चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन Luiz Inacio Lula da Silva और Donald Trump के बीच बयानबाजी ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

मामला उस वक्त गर्माया जब G7 Summit के दौरान Trump ने Brazil की राजनीतिक स्थिति को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि Brazil इस समय “राजनीतिक रूप से खतरनाक” और “काफी मुश्किल दौर” से गुजर रहा है।

Trump के इस बयान के बाद Lula ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी निजी राय रख सकते हैं, लेकिन उन्हें Brazil के लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lula ने Trump को सीधे संदेश देते हुए कहा, “Brazil के चुनाव से दूर रहें।”

Brazil में राष्ट्रपति चुनाव इस साल अक्टूबर में होने हैं और इसे हाल के वर्षों का सबसे अहम चुनाव माना जा रहा है। Lula के एक और कार्यकाल की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उन्हें चुनौती मिल सकती है Flavio Bolsonaro से, जो पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro के बेटे हैं।

गौरतलब है कि Jair Bolsonaro लंबे समय से Trump के करीबी सहयोगी रहे हैं। फिलहाल Bolsonaro 2022 के चुनाव के बाद कथित तख्तापलट की साजिश के मामले में हाउस अरेस्ट में हैं।

और भी पढ़ें : Iran से बातचीत, साथ में Fighter Jets और 2,000 Troops West Asia में US की दोहरी चाल, JD Vance पहुँचे Pakistan

इस बीच, नया विवाद तब खड़ा हुआ जब Brazil की Supreme Court ने Eduardo Bolsonaro को दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के कानूनी मामलों में Trump प्रशासन से बाहरी प्रभाव डालने की कोशिश की।

Dainik Diary Asad 2026 06 18T180419.520


हालांकि Eduardo Bolsonaro ने इन आरोपों से इनकार किया है।

इस फैसले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने भी नाराजगी जाहिर की और इसे Brazil की न्यायिक प्रणाली द्वारा विपक्ष के खिलाफ “lawfare” करार दिया।

Trump और Lula के रिश्ते पहले भी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। White House में Trump की वापसी के बाद दोनों नेताओं के बीच कभी सहयोग तो कभी तीखी आलोचना देखने को मिली है।

अब माना जा रहा है कि Brazil का यह चुनाव सिर्फ घरेलू राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें वैश्विक ताकतों का असर भी दिख सकता है।

आने वाले महीनों में चुनाव प्रचार तेज होगा, लेकिन अभी से साफ है कि Brazil की सियासत पर दुनिया की नजरें टिक चुकी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *