World News
Totally Unacceptable: Donald Trump ने Iran पर लगाया Indian जहाजों पर हमले का आरोप
US President ने Iran को दी कड़ी चेतावनी, Peace Deal को लेकर ‘Fake News’ फैलाने का भी आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर Iran पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि Iran न सिर्फ शांति समझौते (Peace Deal) को लेकर “Fake News” फैला रहा है, बल्कि उसने हाल ही में Indian जहाजों को निशाना बनाते हुए drone attack भी किया।
Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि Iran द्वारा लीक की गई शांति समझौते की शर्तें पूरी तरह गलत हैं और वास्तविक समझौते से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा, “Iran ने जो शर्तें Fake News में लीक की हैं, उनका लिखित समझौते से कोई संबंध नहीं है।”
Trump ने Iran के रवैये को “dishonourable” बताते हुए कहा कि इस देश के साथ ईमानदारी से कोई समझौता करना मुश्किल है।
उन्होंने आगे कहा, “उनका बयान सच्चाई से बिल्कुल अलग है। ऐसे लोगों के साथ good faith में deal करना संभव नहीं है।”
इस बीच, Trump ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Iran ने Strait of Hormuz के पास Indian जहाजों पर drone attack करने की कोशिश की।
और भी पढ़ें : TMC में बगावत पर Kalyan Banerjee का पलटवार, बोले- ‘जो जाना चाहते हैं जाएं, BJP भी नहीं अपनाएगी’
उन्होंने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “Indian जहाजों पर drone attack पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह तुरंत बंद होना चाहिए।”
Trump ने Iran को चेतावनी देते हुए कहा, “उन्हें अपने रवैये को तुरंत सुधारना होगा, और जल्दी।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में Hormuz Strait के पास कुछ जहाजों को निशाना बनाया गया था, जिनमें Indian crew मौजूद था। इस घटना में तीन लोगों की मौत भी हुई थी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक जहाज गुजरते हैं। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन जाती है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर US और Iran के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। जहां एक तरफ शांति समझौते की बातें हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के आरोप और हमले स्थिति को और जटिल बना रहे हैं।
