Connect with us

World News

Nancy Guthrie Case: ‘Porch Guy’ से तुलना के बीच Tommaso Cioni की फोटो Viral, जांच जारी

84-year-old Nancy अब भी लापता, self-styled investigator की पोस्ट से बढ़ी अटकलें

Published

on

Nancy Guthrie Missing Case: Tommaso Cioni Photo Sparks ‘Porch Guy’ Speculation
Tommaso Cioni की वायरल फोटो, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बढ़ीं अटकलें

अमेरिका में 84-year-old Nancy Guthrie के लापता होने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 1 February को परिवार द्वारा missing report दर्ज कराने के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। Authorities का मानना है कि उन्हें उनके घर से ही रात के समय ले जाया गया था।

इस बीच, खुद को investigator बताने वाले Jonathan Lee Riches (JLR) ने Nancy Guthrie के son-in-law Tommaso Cioni की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। इस फोटो में Tommaso Cioni पौधों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर कब की है।

JLR ने पोस्ट में दावा किया कि Tommaso Cioni आखिरी व्यक्ति थे जो Nancy Guthrie के साथ उनकी गुमशुदगी से पहले देखे गए थे। जानकारी के अनुसार, Nancy ने उस रात अपनी बेटी Annie Guthrie और उनके पति Tommaso के साथ डिनर किया था, जिसके बाद Tommaso उन्हें घर छोड़कर आए थे।

हालांकि, इस मामले में Pima County Sheriff Chris Nanos पहले ही साफ कर चुके हैं कि Guthrie परिवार का कोई भी सदस्य suspect नहीं है। Nancy की बेटी Annie Guthrie की बहन और प्रसिद्ध TV host Savannah Guthrie ने भी इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों Nancy से बेहद प्यार करते थे।

और भी पढ़ें :अरुणाचल से राज्यसभा पहुंचे Tai Tagak, BJP नेता निर्विरोध चुने गए

फिर भी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो ने नई बहस छेड़ दी है। कई users ने Tommaso Cioni की तुलना उस ‘porch guy’ से करनी शुरू कर दी, जो Nancy के घर के बाहर CCTV फुटेज में नजर आया था। FBI द्वारा जारी footage में एक masked व्यक्ति Nancy के घर के दरवाजे के पास दिखाई दिया था, जिसे ही इंटरनेट पर ‘porch guy’ नाम दिया गया।

Nancy Guthrie Missing Case: Tommaso Cioni Photo Sparks ‘Porch Guy’ Speculation


कुछ लोगों ने फोटो पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह Nancy के घर के पास का ही इलाका है, जहां पौधे लगे हुए थे। वहीं कुछ ने Tommaso के कपड़ों और हाव-भाव की तुलना उस संदिग्ध व्यक्ति से की।

हालांकि, कई अन्य लोगों ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि ‘porch guy’ के हाथों पर tattoos थे, जबकि Tommaso Cioni की फोटो में ऐसा कुछ नजर नहीं आता।

Authorities ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और ‘porch guy’ को ही इस केस में suspect माना जा रहा है। वहीं, परिवार के खिलाफ फैल रही अटकलों को लेकर अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

Nancy Guthrie का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और search operation लगातार जारी है। यह मामला अब पूरी तरह से federal agencies और local police की निगरानी में है।