Connect with us

World News

Nancy Guthrie केस में जांच धीमी क्यों? Sheriff Chris Nanos बोले “Science के अपने नियम होते हैं”

4 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, DNA जांच और FBI टेस्टिंग पर टिकी उम्मीदें

Published

on

Nancy Guthrie Case: जांच में देरी पर Sheriff का बयान, DNA टेस्टिंग पर फोकस – Dainik Diary
Nancy Guthrie केस में FBI और forensic टीमों की जांच जारी, अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं।

America में चर्चित Nancy Guthrie केस में जांच की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच Pima County के Sheriff Chris Nanos ने सामने आकर पूरी प्रक्रिया को लेकर सफाई दी है।

84 वर्षीय Nancy Guthrie, जो Savannah Guthrie की मां हैं, करीब चार महीने पहले Arizona के अपने घर से लापता हो गई थीं। अब तक ना कोई संदिग्ध सामने आया है और ना ही उनकी लोकेशन का पता चल पाया है।

जांच में देरी क्यों?

Sheriff Chris Nanos ने साफ किया कि यह कोई साधारण केस नहीं है, जहां तुरंत गिरफ्तारी हो सके। उन्होंने कहा, “It’s just not a detective goes out there… this case relies heavily on labs.”

उन्होंने बताया कि इस केस में forensic science और lab testing पर काफी निर्भरता है, जिसकी वजह से समय लग रहा है।

DNA जांच में जटिलता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान मिले hair samples को पहले Florida की एक private lab में भेजा गया था। बाद में इन्हें Federal Bureau of Investigation (FBI) की Quantico lab में भेजा गया, जहां advanced testing की जा रही है।

बताया जा रहा है कि DNA samples “mixed” हैं, यानी उनमें एक से ज्यादा लोगों के traces हो सकते हैं, जिससे जांच और मुश्किल हो जाती है।

और भी पढ़ें : Great Nicobar project पर फिर उठा विवाद, Jairam Ramesh बोले- आदिवासी अधिकारों की अनदेखी हो रही

इस पर Nanos ने कहा, “Science has rules that it has to go by… DNA is 99% plus accurate, but still not perfect.”

निर्दोषों को बचाना भी जरूरी

Sheriff ने यह भी जोर दिया कि जांच का मकसद सिर्फ आरोपी को पकड़ना नहीं, बल्कि निर्दोष लोगों को बचाना भी है। उन्होंने कहा, “We wanna make sure DNA not only identifies a suspect, but also clears innocent people.”

Nancy Guthrie Case: जांच में देरी पर Sheriff का बयान, DNA टेस्टिंग पर फोकस – Dainik Diary


नई तकनीक से मिल सकती है मदद

रिपोर्ट्स के अनुसार, FBI अब इस केस में नई तकनीकों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। इसमें video forensics, signals analysis और genetic genealogy जैसे advanced tools शामिल हो सकते हैं।

जांच पर उठे सवाल

वहीं कुछ विशेषज्ञों और वकीलों ने जांच की धीमी गति पर सवाल भी उठाए हैं और कहा है कि जनता को इस हाई-प्रोफाइल केस में ज्यादा पारदर्शिता मिलनी चाहिए।

फिलहाल, पूरा मामला forensic रिपोर्ट्स और तकनीकी जांच पर टिका हुआ है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि क्या नई तकनीक इस रहस्य से पर्दा उठा पाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *